ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

मोतिहारी में पिकअप पलटी, मौके पर 2 मजदूर की मौत, 6 की हालत गंभीर

MOTIHARI : मोतिहारी के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हरकैना के पास दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं छह से अधिक लोग घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल म

मोतिहारी में पिकअप पलटी, मौके पर 2 मजदूर की मौत, 6 की हालत गंभीर
Anamika
2 मिनट

MOTIHARI : मोतिहारी के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हरकैना के पास दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं छह से अधिक लोग घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है. 

मृतक की पहचान उपेंद्र साह और अमरेंद्र साह के रूप में की गई है. दोनों मुफस्सिल थाना के फुलवार गांव के रहने वाले थे. बताया जा रहा है कि पिकअप में 20-25 लोग सवार थे. देर रात वह छपरा से मजदूरी करके अपने गांव फुलवार लौट रहे थे.

पिकअप के ड्राइवर ने धुंध को देखते हुए पहले जाने से मना कर दिया था. लेकिन जब मजदूर नहीं माने तो ड्राइवर चलने को राजी हो गया. जैसे ही पिकअप मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हरकैना के पास पहुंची, वहां घने कोहरे के कारण ड्राइवर को आगे का रास्ता नहीं दिखा और पिकअप पलट गई. इस हादसे में दो मजदूर गाड़ी के अंदर दब गए जिससे उनकी मौत हो गई. वहीं इस हादसे में ड्राइवर समेत 6 लोग घायल हो गए.