ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

शादी के दौरान जैसे ही दूल्हे ने दुल्हन को पहनाया जयमाला तो जीजा ने मार दी गोली, दूल्हे की हुई मौत

MOTIHARI: दूल्हे ने जैसे ही दुल्हन को जयमाला पहनाया उसके बाद दूल्हे के जीजा ने गोली मार दी. गोली लगते ही दूल्हा स्टेज पर ही गिर गया. जिसके बाद अफरातफरी मच गई. दुल्हन स्टेज पर

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

MOTIHARI:  दूल्हे ने जैसे ही दुल्हन को जयमाला पहनाया उसके बाद दूल्हे के जीजा ने गोली मार दी. गोली लगते ही दूल्हा स्टेज पर ही गिर गया. जिसके बाद अफरातफरी मच गई. दुल्हन स्टेज पर ही रोने लगी. किसी तरह से लोगों ने दुल्हन को हटाया और दूल्हे को हॉस्पिटल लेकर गए, लेकिन उसकी मौत हो गई. यह घटना मोतिहारी के सवंगिया गांव की है. 

अपने ही साले को मार दी गोली

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मृतक दूल्हा  सिरसा कॉलोनी के रामकरण कुमार था. वही गोली मारने वाला उसका जीजा पकड़ीदयाल थाने के मठिया गांव के रूपलाल प्रसाद है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. घटना के बारे में खुलासा हुआ है कि रामकरण की बहन की शादी आरोपी रूपलाल के साथ हुई थी. लेकिन इसका व्यवहार ठीक नहीं था. जिसके बाद रामकरण की बहन की शादी आरोपी के छोटे भाई से करा दी गई. इस बात को लेकर आरोपी गुस्से में था और वह बदला लेना चाहता था. जिसके कारण ही उसने शादी के दौरान ही साले की गोली मार हत्या कर दी. 

आरोपी गिरफ्तार

बरात मुफस्सिल थाने के गोढ़वा गांव के मोतीलाल प्रसाद के यहां से आयी थी. बारात लगने के बाद जयमाला की रस्म हो रही रही थी. इस दौरान ही रूपलाल ने देसी कट्टा से अपने साले पर फायरिंग कर दी. फायरिंग के बाद भागने लगा. लेकिन लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है. मृतक के बड़े भाई ने अपने ही जीजा के खिलाफ केस दर्ज कराया है. 

टैग्स