ब्रेकिंग
AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी को मुजफ्फरपुर से दबोचा चीनी की बढ़ती कीमतों पर मंत्री श्रवण कुमार का अजीबोगरीब बयान, कहा..सब डायबिटीज के शिकार हो रहे हैं, इसलिए पहले से ही कम खा रहे हैंथाना प्रभारी जब तक रहेगा चोरी चकारी करता रहेगा, भैंस विवाद को लेकर पूर्व विधायक ने IG से की शिकायतपूर्णिया के रूपबानी सिनेमा को मिला नेशनल अवार्ड, बना देश का बेस्ट सिंगल स्क्रीन थियेटररौशन यादव के घर पहुंचे तेजस्वी यादव, बहन को मेडिकल कॉलेज में नौकरी देने का किया ऐलानAK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी को मुजफ्फरपुर से दबोचा चीनी की बढ़ती कीमतों पर मंत्री श्रवण कुमार का अजीबोगरीब बयान, कहा..सब डायबिटीज के शिकार हो रहे हैं, इसलिए पहले से ही कम खा रहे हैंथाना प्रभारी जब तक रहेगा चोरी चकारी करता रहेगा, भैंस विवाद को लेकर पूर्व विधायक ने IG से की शिकायतपूर्णिया के रूपबानी सिनेमा को मिला नेशनल अवार्ड, बना देश का बेस्ट सिंगल स्क्रीन थियेटररौशन यादव के घर पहुंचे तेजस्वी यादव, बहन को मेडिकल कॉलेज में नौकरी देने का किया ऐलान

बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर

Bihar News: मोतिहारी के पताही में LPG गैस की किल्लत से परेशान उपभोक्ता गैस एजेंसी के बाहर रातभर सोने को मजबूर हो गए हैं. सिलेंडर नहीं मिलने के कारण गैस एजेंसी के बाहर रात बिता रहे हैं, फिर भी सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है.

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत की खबरों को जिला प्रशासन और सरकार द्वारा सिरे से खारिज किया जा रहा है हालांकि हकीकत इससे उलट है। मोतिहारी के पताही से सामने आई तस्वीरें हालात की गंभीरता को बयां करती हैं।


यहां गैस सिलेंडर पाने की उम्मीद में उपभोक्ता रात के अंधेरे में गैस एजेंसी के बाहर ही सड़क किनारे सोने को मजबूर हैं। कई लोग मच्छरों से बचने के लिए मच्छरदानी लगाकर रात गुजार रहे हैं, जबकि कुछ के पास यह सुविधा भी नहीं है और वे खुले में ही रात बिताने को विवश हैं।


स्थिति इतनी खराब है कि उपभोक्ता अपने खाली गैस सिलेंडर को सिक्कड़ और ताले से बांधकर एजेंसी के बाहर छोड़ देते हैं और वहीं डेरा डालकर इंतजार करते हैं। ओटीपी मिलने के बावजूद भी गैस नहीं मिलने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं, जिसकी सूचना जिला प्रशासन को भी दी जा चुकी है।


स्थानीय बुजुर्ग उपभोक्ता राजाराम कुमार ने बताया कि गैस नहीं मिलने से लोगों को भारी परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि कई दिनों से लोग गैस एजेंसी के बाहर ही रात गुजार रहे हैं। कुछ लोग मच्छरदानी के सहारे मच्छरों से बच रहे हैं, लेकिन जिनके पास यह भी नहीं है, वे पूरी रात मच्छरों के बीच सोने को मजबूर हैं। 


एलपीजी उपभोक्ताओं का कहना है कि तमाम परेशानियों के बावजूद वे गैस के इंतजार में डटे हुए हैं, लेकिन अब तक उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में यह तस्वीर जिला प्रशासन के सभी दावों को खोखला साबित करने के लिए काफी है।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता