ब्रेकिंग
भोज खाने निकले युवक को बुलाकर मारी गोली, बदमाशों ने बैक-टू-बैक दाग दी तीन गोलियां✦कम कमाई से परेशान फर्नीचर कारीगर बना बाइक चोर... दोस्त के साथ मिलकर शुरू किया चोरी का धंधा, 2 गिरफ्तार✦पोखरे में जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा... डूबने से चार बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम✦निजी अस्पताल में महिला की मौत के बाद बवाल... परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, जमकर की तोड़फोड़✦Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव 2026 पर बड़ा सस्पेंस! परिसीमन से बदल जाएगा मुखिया का पूरा खेल, जानिए कब होगा चुनाव?✦भोज खाने निकले युवक को बुलाकर मारी गोली, बदमाशों ने बैक-टू-बैक दाग दी तीन गोलियां✦कम कमाई से परेशान फर्नीचर कारीगर बना बाइक चोर... दोस्त के साथ मिलकर शुरू किया चोरी का धंधा, 2 गिरफ्तार✦पोखरे में जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा... डूबने से चार बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम✦निजी अस्पताल में महिला की मौत के बाद बवाल... परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, जमकर की तोड़फोड़✦Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव 2026 पर बड़ा सस्पेंस! परिसीमन से बदल जाएगा मुखिया का पूरा खेल, जानिए कब होगा चुनाव?

मोतिहारी में मोहर्रम को लेकर अलर्ट मोड में प्रशासन, डीजे जब्त

मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए मोतिहारी प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। नगर थाना क्षेत्र में डीजे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

बिहार न्यूज
डीजे के खिलाफ छापेमारी तेज
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

मोतिहारी: मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और विधि-व्यवस्था के बीच संपन्न कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क और अलर्ट है। इसी कड़ी में मोतिहारी नगर थाना क्षेत्र में डीजे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।


प्रशासनिक निर्देशों के तहत विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर डीजे उपकरणों को जब्त किया जा रहा है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि मोहर्रम जुलूस के दौरान डीजे के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और किसी भी स्थिति में नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम लगातार क्षेत्र में निगरानी कर रही है। साथ ही, नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।


प्रशासन ने सभी अखाड़ा समितियों, आयोजकों और आम लोगों से सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है, ताकि पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।


सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नगर थाना क्षेत्र में पुलिस गश्त भी बढ़ा दी गई है और संवेदनशील इलाकों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

टैग्स