ब्रेकिंग
Bihar DGP : कौन बनेगा बिहार का नया पुलिस बॉस? प्रीता वर्मा से बी. श्रीनिवासन तक इन नामों पर चर्चा; UPSC ने सरकार को भेजा इन तीन अधिकारियों का नाम ✦मुजफ्फरपुर में तिरहुत नहर का टूटा बांध… तेज बहाव से आधा दर्जन गांव प्रभावित, मरम्मत में जुटा जिला प्रशासन✦बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦Bihar DGP : कौन बनेगा बिहार का नया पुलिस बॉस? प्रीता वर्मा से बी. श्रीनिवासन तक इन नामों पर चर्चा; UPSC ने सरकार को भेजा इन तीन अधिकारियों का नाम ✦मुजफ्फरपुर में तिरहुत नहर का टूटा बांध… तेज बहाव से आधा दर्जन गांव प्रभावित, मरम्मत में जुटा जिला प्रशासन✦बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न

Patna News: पटना का वांटेड अपराधी शैलेन्द्र यादव गिरफ्तार, देसी कट्टा और कारतूस बरामद

Patna News: राजधानी पटना में अपराध पर नकेल कसने की दिशा में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गौरीचक थाना क्षेत्र का वांछित और मोस्ट वांटेड अपराधी शैलेन्द्र यादव को पटना पुलिस और डिस्ट्रिक्ट इंटेलिजेंस यूनिट की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार कर लिया है।

Patna News
पटना न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Patna News: राजधानी पटना में अपराध पर नकेल कसने की दिशा में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गौरीचक थाना क्षेत्र का वांछित और मोस्ट वांटेड अपराधी शैलेन्द्र यादव उर्फ कारू को पटना पुलिस और डिस्ट्रिक्ट इंटेलिजेंस यूनिट की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस को खुफिया सूचना मिली थी कि शैलेन्द्र यादव गांधी मैदान थाना क्षेत्र में किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। सूचना पर त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए पुलिस की टीम ने छापेमारी कर उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।


गिरफ्तारी के दौरान शैलेन्द्र यादव के पास से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। प्राथमिक पूछताछ में उसने कई आपराधिक मामलों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार, शैलेन्द्र यादव पर हत्या, लूट, रंगदारी वसूली, अवैध हथियार रखने जैसे आधा दर्जन से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं। वह पिछले कई वर्षों से फरार चल रहा था और पटना पुलिस की टॉप-10 मोस्ट वांटेड अपराधियों की सूची में शामिल था। उसकी गिरफ्तारी को पुलिस प्रशासन ने एक बड़ी उपलब्धि बताया है।


पुलिस ने शैलेन्द्र यादव के खिलाफ शस्त्र अधिनियम सहित आईपीसी की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह हाल के दिनों में किन गिरोहों के संपर्क में था और किन-किन अपराधों में संलिप्त रहा है। पटना सिटी एसपी ने बताया, यह गिरफ्तारी हालिया समय में हुई सबसे महत्वपूर्ण कार्रवाइयों में से एक है। आरोपी के आपराधिक नेटवर्क और संबंधों की गहन जांच की जा रही है। उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।