ब्रेकिंग
बिहार में भूमि विवाद में मर्डर: मां को बचाने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, पहले ही जताई थी खुद पर हमले की आशंकाभरत तिवारी एनकाउंटर केस: मुखिया समेत 14 नामजद और 50 अज्ञात पर FIR, विरोध प्रदर्शन करना पड़ा भारीगांव की लड़की से इश्कबाजी पड़ी भारी, कब्रिस्तान में मिला नाबालिग लड़के शव; हत्या की वारदात से सनसनीभरत तिवारी एनकाउंटर केस: बीजेपी नेता अश्विनी चौबे ने बताया ‘मर्डर’, अपनी ही सरकार को दे दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम; मंत्री ने भी उठाए सवालपूर्व विधायक मुकेश रौशन को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, पटना SSP से सुरक्षा की मांगबिहार में भूमि विवाद में मर्डर: मां को बचाने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, पहले ही जताई थी खुद पर हमले की आशंकाभरत तिवारी एनकाउंटर केस: मुखिया समेत 14 नामजद और 50 अज्ञात पर FIR, विरोध प्रदर्शन करना पड़ा भारीगांव की लड़की से इश्कबाजी पड़ी भारी, कब्रिस्तान में मिला नाबालिग लड़के शव; हत्या की वारदात से सनसनीभरत तिवारी एनकाउंटर केस: बीजेपी नेता अश्विनी चौबे ने बताया ‘मर्डर’, अपनी ही सरकार को दे दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम; मंत्री ने भी उठाए सवालपूर्व विधायक मुकेश रौशन को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, पटना SSP से सुरक्षा की मांग

Bihar News: आगलगी की घटना में आधा दर्जन से अधिक घर जले, लाखों की संपत्ति हुई स्वाहा

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर में अचानक लगी भीषण आग में तकरीबन आधा दर्जन से अधिक घर जल कर राख हो गए. अगलगी की इस घटना में लाखों रुपए की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई.

Bihar News
अगलगी से अफरा-तफरी
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: मुजफ्फरपुर में देर रात अचानक लगी आग से तकरीबन आधा दर्जन घर जलकर राख हो गए। काफी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों और दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। घटना औराई प्रखंड क्षेत्र के भरथुआ पंचायत स्थित अलीनगर बांध के किनारे की है।


दरअसल, देर रात अचानक एक घर में आग लग गई और जब तक लोग कुछ समझ पाते तबतक आग ने कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। लोगों ने आग पर काबू पाने की भरपूर कोशिश की लेकिन तब तक आग पूरी तरह कहर बरपा चुकी थी और तकरीबन आधा दर्जन घर जलकर पूरी तरह राख हो गए। आग इतनी भयावह थी कि लोग अपने घर से एक भी सामन तक बाहर नहीं निकाल पाए


पीड़ित परिवार का कहना है कि वे लोग देर रात सो रहे थे, तभी अचानक आग लग गई और जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक तमाम घर जल कर राख हो गया। किसी तरह लोग घर से बाहर निकल अपनी जान बचा पाए मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक लाखों की संपत्ति जल कर राख हो गई थी।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता