ब्रेकिंग
थलपति विजय सरकार का महिलाओं को बड़ा तोहफा, तीसरे बच्चे पर भी मिलेगा 365 दिन का मातृत्व अवकाशकैसा रहेगा कल का मौसम?: 19 अगस्त को 11 जिलों में आंधी-वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट, 3 जिलों में भारी बारिश19 अगस्त को सुपौल आ रहे हैं मुख्यमंत्री, प्रशासनिक तैयारियां पूरी, डॉ. जगन्नाथ मिश्र की प्रतिमा का करेंगे अनावरणदरभंगा में ट्रैक्टर से बचने में एंबुलेंस पलटी, चालक समेत तीन गंभीर रूप से घायल, नवजात समेत 6 थे सवारपत्नी को घर लाने के लिए शराब छोड़ने की खाई कसम, फिर तनाव में उठा लिया बड़ा कदमथलपति विजय सरकार का महिलाओं को बड़ा तोहफा, तीसरे बच्चे पर भी मिलेगा 365 दिन का मातृत्व अवकाशकैसा रहेगा कल का मौसम?: 19 अगस्त को 11 जिलों में आंधी-वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट, 3 जिलों में भारी बारिश19 अगस्त को सुपौल आ रहे हैं मुख्यमंत्री, प्रशासनिक तैयारियां पूरी, डॉ. जगन्नाथ मिश्र की प्रतिमा का करेंगे अनावरणदरभंगा में ट्रैक्टर से बचने में एंबुलेंस पलटी, चालक समेत तीन गंभीर रूप से घायल, नवजात समेत 6 थे सवारपत्नी को घर लाने के लिए शराब छोड़ने की खाई कसम, फिर तनाव में उठा लिया बड़ा कदम

Rail Coach Restaurant : बिहार के इस जिलें में बन रहा मॉडर्न रेल कोच रेस्टोरेंट, 24 घंटे सुविधा और स्वादिष्ट खाना

सहरसा स्टेशन पर मार्च 2026 तक खुल रहा कोसी डिवीजन का पहला मॉडर्न रेल कोच रेस्टोरेंट। 24 घंटे भारतीय और चाइनीज व्यंजन, ऑनलाइन बुकिंग एवं होम डिलीवरी उपलब्ध।

Rail Coach Restaurant : बिहार के इस जिलें में बन रहा मॉडर्न रेल कोच रेस्टोरेंट, 24 घंटे सुविधा और स्वादिष्ट खाना
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Rail Coach Restaurant : रेल यात्रियों और स्थानीय लोगों के लिए खुशखबरी है। पूर्वी मध्य रेलवे के कोसी डिवीजन में सहरसा स्टेशन पर जल्द ही क्षेत्र का पहला आधुनिक रेल कोच रेस्टोरेंट बन रहा है। यह स्टेशन के नए मुख्य प्रवेश द्वार के सर्कुलेटिंग एरिया में बनाया जा रहा है और इसका उद्देश्य यात्रियों के साथ-साथ आम लोगों को भी सुविधा देना है।


जानकारी के अनुसार, रेस्टोरेंट का इंटीरियर डिजाइन बेंगलुरु स्थित एक विशेषज्ञ कंपनी द्वारा किया जा रहा है। यह रेस्टोरेंट मार्च 2026 तक पूरी तरह तैयार होकर जनता के लिए खुल जाएगा। यहां स्थानीय व्यंजनों के साथ-साथ देश भर के पसंदीदा भारतीय व्यंजन 24 घंटे उपलब्ध होंगे।


परियोजना का संचालन सहरसा की कंपनी ‘प्रकाश लॉन्ड्री सर्विस’ करेगी। कंपनी के मालिक प्रकाश मिश्रा ने बताया कि रेस्टोरेंट पूरी तरह मजबूत कांच से बनेगा। कांच के निर्माण से आगंतुकों को एयरपोर्ट जैसी सुविधा और खुले आसमान के नीचे भोजन का खास अनुभव मिलेगा।


रेस्टोरेंट में बैठने की पर्याप्त व्यवस्था, वॉशरूम, सेल्फी प्वॉइंट और अन्य आधुनिक सुविधाएं भी मौजूद रहेंगी। यहां आने वाले लोग न केवल आराम से भोजन का आनंद लेंगे, बल्कि यात्रा के दौरान आराम और मनोरंजन का अनुभव भी प्राप्त करेंगे। इस रेस्टोरेंट में भारतीय व्यंजनों के साथ चाइनीज फूड का भी विकल्प होगा। इसके अलावा, ऑनलाइन फूड बुकिंग और होम डिलीवरी की सुविधा भी यात्रियों और स्थानीय लोगों के लिए उपलब्ध होगी।


सहरसा स्टेशन पर मॉडर्न रेल कोच रेस्टोरेंट के बनने से स्टेशन की खास पहचान भी बनेगी। यह न केवल यात्रियों के लिए आरामदायक सुविधा होगी, बल्कि स्थानीय पर्यटन और ट्रैवलिंग के लिहाज से भी आकर्षण का केंद्र बनेगा। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि रेस्टोरेंट में सभी प्रकार के सुरक्षा और स्वास्थ्य मानक का पालन किया जाएगा। स्वच्छता और भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि लोग निश्चिंत होकर यहां भोजन कर सकें।कुल मिलाकर, सहरसा स्टेशन पर यह मॉडर्न रेल कोच रेस्टोरेंट मार्च 2026 तक पूरी तरह तैयार हो जाएगा और यात्रियों तथा स्थानीय लोगों दोनों के लिए सुविधा और आकर्षण का नया केंद्र बनेगा।