ब्रेकिंग
Bihar Crime : पटना में कार के अंदर रिटायर्ड इंजीनियर का शव मिलने से सनसनी, कनपटी के पीछे लगी थी गोली; पास में मिली पिस्टल, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन या JDU की अंदरूनी तस्वीर ! नीतीश-निशांत-ललन के जयकारे ने किसकी नींद उड़ा दी? JDU में ‘सब ठीक’ वाला दावा फिर कटघरे में...✦Bihar MLC Election: महागठबंधन में रार! 5 अक्टूबर को बड़ा सियासी दिन! कांग्रेस के 5 उम्मीदवार भरेंगे पर्चा, RJD से सीधा मुकाबला✦Bihar News : बिहार में बाढ़ का कहर! 20 लोगों की मौत, चंपारण-सारण में हालात गंभीर; 50 गांवों का संपर्क टूटा✦सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत✦Bihar Crime : पटना में कार के अंदर रिटायर्ड इंजीनियर का शव मिलने से सनसनी, कनपटी के पीछे लगी थी गोली; पास में मिली पिस्टल, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन या JDU की अंदरूनी तस्वीर ! नीतीश-निशांत-ललन के जयकारे ने किसकी नींद उड़ा दी? JDU में ‘सब ठीक’ वाला दावा फिर कटघरे में...✦Bihar MLC Election: महागठबंधन में रार! 5 अक्टूबर को बड़ा सियासी दिन! कांग्रेस के 5 उम्मीदवार भरेंगे पर्चा, RJD से सीधा मुकाबला✦Bihar News : बिहार में बाढ़ का कहर! 20 लोगों की मौत, चंपारण-सारण में हालात गंभीर; 50 गांवों का संपर्क टूटा✦सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत

कैसा रहेगा कल का मौसम?: 19 अगस्त को 11 जिलों में आंधी-वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट, 3 जिलों में भारी बारिश

बिहार में 19 अगस्त को मौसम विभाग ने 11 जिलों में आंधी-वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद में भारी बारिश की चेतावनी है, जबकि पटना में 22 अगस्त तक बारिश के आसार हैं।

बिहार न्यूज
मौसम विभाग का अलर्ट
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA:बिहार में मॉनसून एक बार फिर सक्रिय है।  पटना समेत कई जिलों में मंगलवार को भी झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग ने बुधवार, 19 अगस्त 2026 को राज्य के 11 जिलों में आंधी और वज्रपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, औरंगाबाद, कैमूर और रोहतास में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।


मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम बिहार के जिलों में तेज हवाओं के साथ मेघगर्जन और वज्रपात की आशंका है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। कई स्थानों पर तेज बारिश भी हो सकती है।


3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

19 अगस्त को औरंगाबाद, कैमूर (भभुआ) और रोहतास (सासाराम) में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, इस सप्ताह बिहार में मॉनसून के सक्रिय रहने की संभावना है, जिससे राज्य के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा।


11 जिलों में आंधी-वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और अरवल में आंधी और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।


इन जिलों में कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा। मौसम खराब होने के दौरान लोगों को सावधानी बरतने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। बिजली के खंभों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की अपील की गई है।


पटना में 22 अगस्त तक बारिश के आसार

राजधानी पटना में भी 22 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। बुधवार को शहर में बादल छाए रहने और मेघगर्जन के साथ बारिश के एक-दो दौर होने का अनुमान है। इसके बाद गुरुवार से शनिवार तक भी बूंदाबांदी की संभावना बनी रहेगी। बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।


मंगलवार को कई जिलों में हुई बारिश

मंगलवार, 18 अगस्त को बिहार के कई हिस्सों में मॉनसूनी गतिविधियां सक्रिय रहीं। पटना समेत कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए अगले कुछ दिनों तक बिहार के कई जिलों में बारिश और आंधी-वज्रपात का दौर जारी रहने की संभावना है।


टैग्स