ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत✦गंडक का जलस्तर घटा, लेकिन खतरा बरकरार... बिहार के कई जिलों में बाढ़ से हाहाकार✦गंगा की तेज धार में बहे चाचा-भतीजा, साइकिल से लौटते समय हादसा; दोनों की मौत✦किशनगंज में 5 नए ROB को मिली मंजूरी... जमीन अधिग्रहण की तैयारी शुरू, जानिए किन जगहों पर होगा निर्माण✦पटना के चांदनी मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं; इलाके में मची अफरातफरी✦सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत✦गंडक का जलस्तर घटा, लेकिन खतरा बरकरार... बिहार के कई जिलों में बाढ़ से हाहाकार✦गंगा की तेज धार में बहे चाचा-भतीजा, साइकिल से लौटते समय हादसा; दोनों की मौत✦किशनगंज में 5 नए ROB को मिली मंजूरी... जमीन अधिग्रहण की तैयारी शुरू, जानिए किन जगहों पर होगा निर्माण✦पटना के चांदनी मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं; इलाके में मची अफरातफरी

दरभंगा में ट्रैक्टर से बचने में एंबुलेंस पलटी, चालक समेत तीन गंभीर रूप से घायल, नवजात समेत 6 थे सवार

दरभंगा के जाले-अतरबेल पथ पर ट्रैक्टर से बचने के प्रयास में एंबुलेंस पलट गई। हादसे में चालक समेत तीन लोग गंभीर घायल हुए, जबकि एंबुलेंस में नवजात समेत छह लोग सवार थे।

बिहार न्यूज
मौके पर मची अफरा-तफरी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

दरभंगा: जाले-अतरबेल पथ पर मंगलवार को सैनिक पेट्रोलियम पंप के पास ट्रैक्टर से बचने के प्रयास में एक एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एंबुलेंस चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस में नवजात शिशु समेत कुल छह लोग सवार थे।


हादसे में चालक मिंटू कुमार का हाथ टूट गया, जबकि सुलेखा देवी और शांति देवी भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।


स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए जाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चालक मिंटू कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच, दरभंगा रेफर कर दिया।


बताया जा रहा है कि एंबुलेंस जाले सीएचसी से लतराहा गांव जा रही थी। इसी दौरान सैनिक पेट्रोलियम पंप के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर से बचने के प्रयास में चालक ने नियंत्रण खो दिया और एंबुलेंस सड़क पर पलट गई।


घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त एंबुलेंस को थाने ले गई। पुलिस फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुटी है और दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।