ब्रेकिंग
Bihar Crime : पटना में कार के अंदर रिटायर्ड इंजीनियर का शव मिलने से सनसनी, कनपटी के पीछे लगी थी गोली; पास में मिली पिस्टल, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन या JDU की अंदरूनी तस्वीर ! नीतीश-निशांत-ललन के जयकारे ने किसकी नींद उड़ा दी? JDU में ‘सब ठीक’ वाला दावा फिर कटघरे में...✦Bihar MLC Election: महागठबंधन में रार! 5 अक्टूबर को बड़ा सियासी दिन! कांग्रेस के 5 उम्मीदवार भरेंगे पर्चा, RJD से सीधा मुकाबला✦Bihar News : बिहार में बाढ़ का कहर! 20 लोगों की मौत, चंपारण-सारण में हालात गंभीर; 50 गांवों का संपर्क टूटा✦सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत✦Bihar Crime : पटना में कार के अंदर रिटायर्ड इंजीनियर का शव मिलने से सनसनी, कनपटी के पीछे लगी थी गोली; पास में मिली पिस्टल, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन या JDU की अंदरूनी तस्वीर ! नीतीश-निशांत-ललन के जयकारे ने किसकी नींद उड़ा दी? JDU में ‘सब ठीक’ वाला दावा फिर कटघरे में...✦Bihar MLC Election: महागठबंधन में रार! 5 अक्टूबर को बड़ा सियासी दिन! कांग्रेस के 5 उम्मीदवार भरेंगे पर्चा, RJD से सीधा मुकाबला✦Bihar News : बिहार में बाढ़ का कहर! 20 लोगों की मौत, चंपारण-सारण में हालात गंभीर; 50 गांवों का संपर्क टूटा✦सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत

19 अगस्त को सुपौल आ रहे हैं मुख्यमंत्री, प्रशासनिक तैयारियां पूरी, डॉ. जगन्नाथ मिश्र की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 19 अगस्त को सुपौल के बलुआ पहुंचेंगे। वे पूर्व सीएम डॉ. जगन्नाथ मिश्र की प्रतिमा का अनावरण करेंगे और कोसी-मेची अंतर्राज्यीय लिंक परियोजना का निरीक्षण व समीक्षा करेंगे।

बिहार न्यूज
CM सम्राट चौधरी का सुपौल दौरा
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

CM Samrat Chaudhary Supaul Visit:: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बुधवार (19 अगस्त 2026) को सुपौल जिले के बलुआ पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सुरक्षा, यातायात,प्रोटोकॉल और भीड़ प्रबंधन सहित सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। डीएम सावन कुमार और एसपी शरथ आर एस समेत जिले के तमाम वरीय अधिकारी लगातार कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं। 


डीएम सावन कुमार ने बताया कि सीएम सम्राट चौधरी करीब 11:20 बजे हेलीकॉप्टर से बलुआ पहुंचेंगे। सीएम के कार्यक्रम को लेकर नियुक्त दंडाधिकारियों,प्रशासनिक पदाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों के साथ ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई है। बैठक में सभी अधिकारियों को उनके निर्धारित दायित्वों से अवगत कराते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सीएम हेलीकॉप्टर से बलुआ स्थित हेलीपैड पर उतरेंगे।


 इसके बाद वे सड़क मार्ग से पूर्व सीएम स्वर्गीय डॉ जगन्नाथ मिश्र के स्मारक स्थल पहुंचेंगे। यहां पूर्व सीएम स्व डॉ जगन्नाथ मिश्र की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर स्मारक स्थल की साफ-सफाई, मंच निर्माण, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रतिमा अनावरण के बाद सीएम सम्राट चौधरी निर्माणाधीन कोसी-मैची अंतर्राज्यीय लिंक परियोजना का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इस दौरान वे परियोजना की प्रगति की समीक्षा करेंगे और संबंधित विभागों के अधिकारियों से कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेंगे।


मुख्यमंत्री के निरीक्षण को लेकर परियोजना से जुड़े विभागों के अधिकारी भी पूरी तैयारी में जुटे हुए हैं। सीएम के दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल और सीएम के आवागमन वाले मार्गों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी,पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। सभी अधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का पूरी गंभीरता और सतर्कता के साथ निर्वहन करने का निर्देश दिया गया है। डीएम सावन कुमार ने बताया कि सीएम के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं। 


कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया गया है। ब्रीफिंग बैठक में अधिकारियों को सुरक्षा, यातायात, प्रोटोकॉल, वीआईपी मूवमेंट और भीड़ प्रबंधन सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से दिशा-निर्देश दिए गए। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सीएम करीब तीन घंटे तक बलुआ में रहेंगे। 


डॉ जगन्नाथ मिश्र की प्रतिमा का अनावरण और कोसी-मैची लिंक परियोजना के स्थलीय निरीक्षण एवं समीक्षा के बाद वे हेलीकॉप्टर से पटना के लिए रवाना होंगे। सीएम के आगमन को लेकर बलुआ और आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है। वहीं जिला प्रशासन कार्यक्रम को सफल,सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। प्रशासनिक तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं और अधिकारी लगातार व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।


रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता