ब्रेकिंग
बिहार में शराब तस्करों का बड़ा खेल नाकाम... 181 लीटर से ज्यादा विदेशी शराब के साथ 3 गिरफ्तार, दो वाहन जब्तदारोगा संतोष कुमार हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला... 8 दोषियों को उम्रकैद, तीन महिलाएं भी शामिलतेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र, बिहार में बाढ़ को लेकर कर दी यह बड़ी मांगसत्य निकेतन हादसे पर HC सख्त, सिर्फ बिल्डिंग मालिक नहीं MCD भी जिम्मेदार? PG-हॉस्टलों को लेकर कोर्ट ने दिया बड़ा निर्देशबिहार के 8 जिलों से गुजरेगा ये बड़ा एक्सप्रेसवे... आपके शहर को कितना होगा फायदा? देखें पूरा एलाइनमेंटबिहार में शराब तस्करों का बड़ा खेल नाकाम... 181 लीटर से ज्यादा विदेशी शराब के साथ 3 गिरफ्तार, दो वाहन जब्तदारोगा संतोष कुमार हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला... 8 दोषियों को उम्रकैद, तीन महिलाएं भी शामिलतेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र, बिहार में बाढ़ को लेकर कर दी यह बड़ी मांगसत्य निकेतन हादसे पर HC सख्त, सिर्फ बिल्डिंग मालिक नहीं MCD भी जिम्मेदार? PG-हॉस्टलों को लेकर कोर्ट ने दिया बड़ा निर्देशबिहार के 8 जिलों से गुजरेगा ये बड़ा एक्सप्रेसवे... आपके शहर को कितना होगा फायदा? देखें पूरा एलाइनमेंट

महावीरी मेला और जुलूस को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, DJ और आर्केस्ट्रा बैन; संवेदनशील इलाकों पर विशेष फोकस

गोपालगंज के मीरगंज में महावीरी मेला और जुलूस को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। संवेदनशील इलाकों और जुलूस रूट पर मजिस्ट्रेट व पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। प्रशासन ने आयोजन में DJ और आर्केस्ट्रा पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया है।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: गोपालगंज के मीरगंज में होने वाले महावीरी मेला और जुलूस को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में आयोजन संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। 



हथुआ एसडीएम संतोष कुमार की अध्यक्षता में मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारियों, पुलिस बल, अखाड़ा लाइसेंसधारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक हुई। बैठक में जुलूस के रूट से लेकर संवेदनशील इलाकों तक सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई।



मीरगंज में महावीरी मेला और जुलूस को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा का पूरा खाका तैयार करना शुरू कर दिया है। निर्धारित जुलूस रूट, प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर मजिस्ट्रेट के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। आयोजन के दौरान प्रशासन की लगातार निगरानी रहेगी। वहीं, महावीरी मेला और जुलूस में डीजे और आर्केस्ट्रा पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।



प्रशासन ने सभी अखाड़ा लाइसेंसधारियों को निर्धारित नियम और शर्तों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है। नियमों की अनदेखी या किसी भी तरह की लापरवाही सामने आने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।



हथुआ एसडीएम संतोष कुमार ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता महावीरी मेला और जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराना है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।



वहीं, प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की भ्रामक या अपुष्ट सूचना प्रसारित नहीं करने की अपील की है। प्रशासन ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था कायम रखने में सहयोग करने की अपील की है।

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता