ब्रेकिंग
बिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानीबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी

Gaya development News: बिहार के इस जिले में 15.66 करोड़ में 102 योजनाओं का मंत्री ने किया शिलान्यास

Gaya development News: सूबे के विकास एवं आवास विभाग मंत्री जीवेश कुमार ने 15 करोड़ 66 लाख रुपये की लागत से गया नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत 102 विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं शिलापट्ट का अनावरण किया।

गया, विकास की रफ्तार, 15.66 करोड़ रुपये, 102 योजनाएँ, शिलान्यास, मंत्री जीवेश कुमार, सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार, गया नगर निगम, विकास एवं आवास विभाग, शिलापट्ट, वार्ड पार्षद  gaya, fast development,
प्रतीकात्मक तस्वीर
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
2 मिनट

Gaya development News: गया नगर निगम में आयोजित  कार्यक्रम में मंत्री जीवेश कुमार के अलावा सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार, गया नगर निगम के मेयर डॉक्टर वीरेंद्र कुमार, पूर्व डिप्टी मेयर डॉक्टर मोहन श्रीवास्तव, एवं डिप्टी मेयर  चिंता देवी समेत सभी वार्ड पार्षदगण उपस्थित रहे।


 मंत्री जीवेश कुमार ने उद्घाटन करते हुए कहा कि शिलान्यास की गई 102 योजनाएँ नगर निगम के सभी वार्डों के हिसाब से अत्यंत उपयोगी हैं तथा गया के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होंगी।उन्होंने आगे कहा कि गया के विकास हेतु आवंटित राशि की कोई कमी नहीं रहेगी और आने वाले दिनों में और भी कई विभागीय योजनाओं की घोषणा की जाएगी। 


 कार्यक्रम में डॉ प्रेम कुमार ने भी जोर देते हुए बताया कि गया में तीव्र गति से विकास हो रहा है और इन विकास कार्यों के बल पर गया को बिहार व देश का नंबर वन शहर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस कार्यक्रम के माध्यम से गया नगर निगम के विकास के लिए सरकारी प्रयासों में निरंतरता और प्रतिबद्धता को दर्शाया गया, जिससे शहर की बुनियादी सुविधाओं एवं संरचना में सुधार की उम्मीद की जा रही है।