ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

मिलिट्री इंटेलीजेंस की बड़ी कार्रवाई, बोधगया के जंगलों से हथियार के साथ एके-47 के कारतूस बरामद

GAYA : बड़ी खबर गया से आ रही है, जहां मिलिटरी इंटेलीजेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बोधगया इलाके के जंगल से हथियार और कारतूस को बरामद किया है.मिली जानकारी

FirstBihar
Anamika
1 मिनट

GAYA : बड़ी खबर गया से आ रही है, जहां मिलिटरी इंटेलीजेंस ब्यूरो  ने बड़ी कार्रवाई करते हुए  बोधगया इलाके के जंगल से हथियार और कारतूस को बरामद किया है.

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि मिलिट्री इंटेलीजेंस ब्यूरो  को बोधगया इलाके के जानी बिगहा जंगलों में कुछ गतिविधियों की सूचना मिली. जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए  बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया. इस दौरान मिलिट्री ने जानीबिगहा के जंगल से दो देशी राइफल, एके-47 के 18 जिंदा कारतूस, एसएलआर के 12 कारतूस, 12 बोर के चार कारतूस समेत अन्य सामग्री बरामद की है.

बता दें कि जानीबिगहा जंगल बोधगया और टनकुप्पा थाना क्षेत्र के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित है. यह इलाका नक्सलियों का सेफ जोन माना जाता है. यहां नक्सली एक्टिव रहते हैं. हथियार और कारतूस बारामद किए जाने के बाद मिलिट्री इंटेलीजेंस ब्यूरो  जांच में जुट गई है 



रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pankaj Kumar

FirstBihar संवाददाता