ब्रेकिंग
खेसारी लाल को देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़, समस्तीपुर-पटना मुख्य सड़क पर 3 घंटे तक लगा रहा जाम, एंबुलेंस भी फंसी✦बिहार कैबिनेट की बैठक खत्म, 31 एजेंडों पर लगी मुहर; सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा✦संजय झा से मिले स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, आधे घंटे तक हुई बातचीत; सरकार में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की अटकलें तेज✦निगरानी अधिकारी बनकर इंजीनियरों से करता था वसूली, 20 साल का युवक गिरफ्तार, EOU ने किया बड़ा खुलासा✦रजिस्ट्रेशन में छात्रा को बना दिया विवाहिता, कन्या उत्थान योजना का लाभ लेने पहुंची तो हुआ खुलासा, CM ने गलती सुधारने का दिया भरोसा✦खेसारी लाल को देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़, समस्तीपुर-पटना मुख्य सड़क पर 3 घंटे तक लगा रहा जाम, एंबुलेंस भी फंसी✦बिहार कैबिनेट की बैठक खत्म, 31 एजेंडों पर लगी मुहर; सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा✦संजय झा से मिले स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, आधे घंटे तक हुई बातचीत; सरकार में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की अटकलें तेज✦निगरानी अधिकारी बनकर इंजीनियरों से करता था वसूली, 20 साल का युवक गिरफ्तार, EOU ने किया बड़ा खुलासा✦रजिस्ट्रेशन में छात्रा को बना दिया विवाहिता, कन्या उत्थान योजना का लाभ लेने पहुंची तो हुआ खुलासा, CM ने गलती सुधारने का दिया भरोसा

मैडम आ रही है तब तक.... बंद कमरे में लड़की से मिलना अधेड़ को पड़ा महंगा, गंवाये पांच लाख

PATNA: राजधनी पटना से एक मामला सामने आया है जहां एक 55 साल के अधेड़ को ऑनलाइन कॉल गर्ल का नंबर सर्च करना महंगा पड़ गया. जानकारी के अनुसार दवा कंपनी में काम करने वाले एक अधेड़ ने गूगल

मैडम आ रही है तब तक.... बंद कमरे में लड़की से मिलना अधेड़ को पड़ा महंगा, गंवाये पांच लाख
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

PATNA: राजधनी पटना से एक मामला सामने आया है जहां एक 55 साल के अधेड़ को ऑनलाइन कॉल गर्ल का नंबर सर्च करना महंगा पड़ गया. जानकारी के अनुसार दवा कंपनी में काम करने वाले एक अधेड़ ने गूगल पर कॉल गर्ल उपलब्ध करवाने वाले ऑनलाइन सेक्स रैकेट से बात किया. जिसके बाद उसे इस तरह से धोका दिया गया कि साइबर अपराधियों ने अधेड़ से एटीएम कार्ड के जरिये पांच लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिये. 


यह घटना बीते बुधवार की शाम साढ़े छह बजे की है. अधेड़ एक निजी दवा कंपनी में काम करते हैं. गुरुवार की शाम वे अपनी शिकायत लेकर कोतवाली थाने पहुंचे. पहले अधेड़ ने पुलिस को बताया कि लॉट्री के नाम पर उन्हें होटल में बुलाया गया और पिस्टल के बल पर एटीएम कार्ड से रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर करवा लिये गये.


मामला संदेहास्पद देख जब पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा जांच करने की बात कही तो अधेड़ ने सच्चाई बयां कर दी. उन्होंने पुलिस को बताया कि लोक- लाज के भय से वे झूठ बोल रहे थे। वहीं कोतवाली थानेदार संजीत कुमार ने बताया कि पुलिस इस घटना को अंजाम देने वालों की पहचान करने में जुटी हुई है।

टैग्स