ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

मौसम विभाग का अलर्ट, 4 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात की चेतावनी

PATNA: बिहार में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग में वज्रपात को लेकर अब नया अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की ओर से चार जिलों के लिए अलर्

मौसम विभाग का अलर्ट, 4 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात की चेतावनी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग में वज्रपात को लेकर अब नया अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की ओर से चार जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी गई है। 


पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर और मधुबनी जिले के कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। इन जिलों के कुछ स्थानों पर तेज हवा जिसकी गति 30-40 KMPH या ज्यादा हो सकती है। इस दौरान वज्रपात की भी संभावना जतायी जा रही है। इस दौरान लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने को कहा गया है।


मौसम विभाग ने लोगों से यह आग्रह किया है कि इसे लेकर वे सतर्क और सावधान रहें। यदि खूले में है तो जल्द से जल्द किसी पक्के मकान की शरण लें। ऊंचे पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें। 


मौसम विभाग का अलर्ट, 4 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात की चेतावनी