ब्रेकिंग
फर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांग

मंत्री शैलेश कुमार का पुतला दहन, महिला सिपाही की हत्या की जांच में रोड़ा बनने का आरोप

MUNGER : जिले में बिहार सरकार में मंत्री शैलेश कुमार का पुतला दहन किया गया. बिहार पुलिस में तैनात महिला सिपाही स्नेहा हत्याकांड की सीबीआई जांच में बाधक बनने का आरोप लगाया गया

मंत्री शैलेश कुमार का पुतला दहन, महिला सिपाही की हत्या की जांच में रोड़ा बनने का आरोप
First Bihar
2 मिनट

MUNGER :  जिले में बिहार सरकार में मंत्री शैलेश कुमार का पुतला दहन किया गया. बिहार पुलिस में तैनात महिला सिपाही स्नेहा हत्याकांड की सीबीआई जांच में बाधक बनने का आरोप लगाया गया है. एनसीपी ने ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार का पुतला दहन किया और उनके ऊपर स्नेहा हत्याकांड के गुनाहगारों को बचाने का आरोप लगाया.


एनसीपी श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय केशरी ने मुंगेर के जमालपुर में  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी  ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार का पुतला दहन करते हुए कहा कि स्नेहा हत्याकांड की सीबीआई जांच होनी चाहिए. संजय केसरी ने कहा कि स्नेहा हत्याकांड की सीबीआई जांच में बाधक बन रहे मंत्री शैलेश कुमार जवाब दें कि बिहार की बेटी स्नेहा को इंसाफ कब मिलेगा.


एनसीपी श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय केशरी ने कहा कि सत्ता की हनक में मंत्री शैलेश कुमार अपने स्वजातीय स्नेहा के हत्यारों को सजा दिलाने की राह में बाधक बने हुए हैं. जिसे अब क्षेत्र की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी. उन्होंने कहा कि स्नेहा की बर्बर हत्या को आत्महत्या बताने वालों के पक्ष में खड़े मंत्री शैलेश कुमार को जवाब देना होगा कि आत्महत्या करने वाली स्नेहा का पूरा शरीर खून से लथपथ कैसे था, बांया हाथ टूटा हुआ कैसे था और दाहिना पैर मुड़कर कुर्सी पर कैसे आ गया था. स्नेहा को इंसाफ में बाधक बने मंत्री का महिलाओं के द्वारा विरोध करवाया जाएगा.

रिपोर्टिंग
s

रिपोर्टर

saif ali

FirstBihar संवाददाता