ब्रेकिंग
BPSC TRE-4 में बड़ा अपडेट, 932 पद और बढ़े; आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: BJP ने चार उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, पूरी लिस्ट देखिए..✦11 महिला पुलिसकर्मी समेत 22 पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई, ड्यूटी से गायब मिले तो SP ने रोका वेतन✦आधी रात DIG ने किया औचक निरीक्षण, थाने से गायब मिले 5 सिपाही और मुंशी; सभी पर गिरी गाज✦जन्मदिन मनाने बोकारो गया परिवार, पीछे से घर में घुसे चोर; 2 लाख कैश समेत लाखों का माल कर दिया साफ✦BPSC TRE-4 में बड़ा अपडेट, 932 पद और बढ़े; आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: BJP ने चार उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, पूरी लिस्ट देखिए..✦11 महिला पुलिसकर्मी समेत 22 पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई, ड्यूटी से गायब मिले तो SP ने रोका वेतन✦आधी रात DIG ने किया औचक निरीक्षण, थाने से गायब मिले 5 सिपाही और मुंशी; सभी पर गिरी गाज✦जन्मदिन मनाने बोकारो गया परिवार, पीछे से घर में घुसे चोर; 2 लाख कैश समेत लाखों का माल कर दिया साफ

पटना में चुनावी सभा के दौरान 'विजय थलापति' कहने पर युवक पर भड़के मनोज तिवारी, जन सुराज के समर्थन में नारे लगाने पर हुआ हंगामा

पटना के चिरैयाटाड़ में भाजपा की चुनावी सभा के दौरान सांसद मनोज तिवारी एक युवक की नारेबाजी पर भड़क गए। युवक द्वारा जन सुराज के समर्थन की अपील के बाद मौके पर हंगामा हो गया और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उसका विरोध किया।

बिहार न्यूज
पटना में तमिलनाडु CM के समर्थन में लगा नारा
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पटना के चिरैयाटाड़ स्थित कुम्हार टोली में आयोजित बीजेपी की जनसभा में चुनाव प्रचार करने पहुंचे भाजपा सांसद मनोज तिवारी उस वक्त एक युवक पर भड़क गये जब वह मंच के नीचे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय थलापति कहकर संबोधित करने लगा। मनोज तिवारी ने मंच से कहा कि ब्लू टीशर्ट वाला युवक यहां क्या करने आया है? 


पुलिस कहां है? इसको पकड़िये। इतना कहते ही युवक विजय थलापति कहने लगा। जिसे सुनकर मनोज तिवारी और गुस्सा हो गये। कहने लगे कि पुलिस वाले तमाशा क्यों देख रहे है? उस आदमी को रोकिये भाई। आप किसी का सभा डिस्टर्ब नहीं कर सकते यह भी अपराध है। इतना कहते ही ब्लू टी शर्ट पहना युवक वहां से जाने लगा। 


इस दौरान वह युवक यह कहने लगा कि यदि आप अपने बच्चों का भविष्य बनाना चाहते हैं, तो जनसुराज को चुनिये..उसकी यह बात सुनते ही बीजेपी कार्यकर्ता गुस्सा हो गये और गाली-गलौज करने लगे। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उसे घेर लिया लेकिन किसी तरह वहां से भागकर युवक ने अपनी जान बचाई। 


दरअसल 30 जुलाई को बांकीपुर विधानसभा में उपचुनाव होने वाले हैं। बीजेपी की तरफ से नीरज कुमार सिन्हा चुनावी मैदान में खड़े हैं, उनका सीधा मुकाबला जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर से है। आरजेडी की रेखा गुप्ता भी चुनाव लड़ रही है। बीजेपी सांसद मनोज तिवारी अपनी पार्टी के उम्मीदवार नीरज सिन्हा के लिए वोट मांगने के लिए पटना के चिरैयाटाड़ इलाके में पहुंचे थे। जहां उन्होंने वहां के लोगों को नीरज के पक्ष में मतदान करने की अपील की। 


हां हम बिहारी है जी बड़े संस्कारी है जी गाना भी गाया..जनसभा को संबोधित करते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि तेजस्वी की पार्टी को आपलोग जानते है लेकिन प्रशांत किशोर को कम लोग ही जानते हैं। प्रशांत किशोर जनता को बरगलाने में मास्टर हैं। वो पैसे के लिए किसी का भी चुनाव प्रचार करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि बांकीपुर सीट हम जीत रहे है, नीतिन नबीन का गौरव जीतेगा। बीजेपी जनता का बहुत सम्मान करती है। हर चुनाव को हम जनता के सामने झुकने में लिहाज नहीं करते हैं, हम जनता के सामने झुकते हैं। उन्होंने कहा कि तेजस्वी को भी रोड शो करने दीजिए कोई चुनौती नहीं है। 


टैग्स