ब्रेकिंग
TRE-4 का फॉर्म भरना है? साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे 10-15 मिनट में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन✦टेंपो में छिपाकर ले जा रहे थे विदेशी शराब की बड़ी खेप, पुलिस ने महिला समेत 2 को दबोचा✦BPSC TRE-4 में बड़ा अपडेट, 932 पद और बढ़े; आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: BJP ने चार उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, पूरी लिस्ट देखिए..✦11 महिला पुलिसकर्मी समेत 22 पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई, ड्यूटी से गायब मिले तो SP ने रोका वेतन✦TRE-4 का फॉर्म भरना है? साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे 10-15 मिनट में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन✦टेंपो में छिपाकर ले जा रहे थे विदेशी शराब की बड़ी खेप, पुलिस ने महिला समेत 2 को दबोचा✦BPSC TRE-4 में बड़ा अपडेट, 932 पद और बढ़े; आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: BJP ने चार उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, पूरी लिस्ट देखिए..✦11 महिला पुलिसकर्मी समेत 22 पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई, ड्यूटी से गायब मिले तो SP ने रोका वेतन

राहत सामग्री के लिए जान की बाजी: पानी में उतरकर पैकेट लेने को मजबूर दिखे बाढ़ पीड़ित, समस्तीपुर का वीडियो वायरल

Bihar Viral Video: समस्तीपुर के मोहनपुर प्रखंड में बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री बांटने का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में लोग पानी में उतरकर राहत पैकेट लेते नजर आ रहे हैं, जिससे राहत वितरण की व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

Bihar Viral Video
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Viral Video: समस्तीपुर जिले के मोहनपुर प्रखंड में बाढ़ का पानी अब धीरे-धीरे कम होने लगा है, लेकिन बाढ़ प्रभावित इलाकों से सामने आ रहे वीडियो राहत वितरण की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं। हरदासपुर गांव का बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें नाव से लोगों के बीच राहत सामग्री फेंकते हुए कुछ लोग नजर आ रहे हैं।



वीडियो में राहत सामग्री लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग पानी में उतरते दिखाई दे रहे हैं। बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग भी पानी के बीच जाकर राहत के पैकेट लेने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान लोगों के बीच राहत सामग्री पाने के लिए अफरा-तफरी जैसी स्थिति भी दिखाई दे रही है।



स्थानीय लोगों का कहना है कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री की जरूरत है, लेकिन जिस तरीके से सामग्री बांटी गई, उससे लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि राहत सामग्री को नाव से फेंककर बांटने से उन्हें असहज और अपमानित महसूस हुआ।



बताया जा रहा है कि मोहनपुर प्रखंड के हरदासपुर इलाके से गुजरने वाली गंगा नदी में पिछले दिनों बाढ़ आई थी। अब जलस्तर कम होने के साथ हालात सामान्य होने की ओर हैं। इसी बीच रविवार को राहत वितरण के दौरान का यह वीडियो सामने आया है हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।



वीडियो में पानी में उतरकर राहत सामग्री लेने के दौरान किसी व्यक्ति के फिसलने या गहरे पानी में जाने की स्थिति में हादसा होने का खतरा भी दिखाई देता है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों के पानी में उतरने से सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।



स्थानीय लोगों के मुताबिक, सामाजिक संगठनों और अन्य लोगों की ओर से भी बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद की जा रही है। हालांकि, राहत सामग्री बांटते समय प्रभावित लोगों की सुरक्षा का ध्यान रखना भी जरूरी है। ग्रामीणों का कहना है कि राहत वितरण के लिए ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए, जिसमें लोगों को जोखिम उठाकर पानी में उतरने की जरूरत न पड़े।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता