ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

PM MODI : प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’, कहा - '2 अक्टूबर को खादी सामान जरूर खरीदें, शहीद भगत सिंह को भी किया याद

PM MODI : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने देश की परंपराओं, संस्कृति, नारी शक्ति, स्वदेशी खादी के महत्व और महान विभूतियों को याद करते हुए लोगों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

Narendra Modi
Narendra Modi
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

PM MODI : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने देश की परंपराओं, संस्कृति, नारी शक्ति, स्वदेशी खादी के महत्व और महान विभूतियों को याद करते हुए लोगों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।


अपने संबोधन की शुरुआत प्रधानमंत्री ने नवरात्रि की शुभकामनाओं से की। उन्होंने कहा कि नवरात्रि शक्ति की उपासना का पर्व है और भारत में नारी शक्ति को हमेशा विशेष स्थान मिला है। उन्होंने कहा कि आज देश की बेटियां हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं। खेल, शिक्षा, विज्ञान, व्यापार – कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं जहां भारतीय बेटियां चुनौतियों को पार कर उपलब्धियां हासिल न कर रही हों। पीएम ने जोर देकर कहा कि नारी शक्ति का यह उत्थान राष्ट्र को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान कर रहा है।


प्रधानमंत्री मोदी ने 2 अक्टूबर को आने वाली गांधी जयंती का जिक्र करते हुए महात्मा गांधी के विचारों को याद किया। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने हमेशा स्वदेशी अपनाने और विशेष रूप से खादी को प्रोत्साहित करने पर बल दिया। आजादी के बाद खादी की चमक भले कुछ कम हो गई थी, लेकिन बीते 11 वर्षों में इसमें नई जान आई है। उन्होंने कहा कि आज देश के लोग खादी के प्रति आकर्षित हो रहे हैं और इसे गर्व से अपना रहे हैं। पीएम मोदी ने लोगों से आग्रह किया कि गांधी जयंती पर हर कोई खादी का कोई न कोई उत्पाद जरूर खरीदे और गर्व से कहे कि यह स्वदेशी है।


अपने संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने स्वर कोकिला लता मंगेशकर को भी याद किया, जिनकी जयंती 28 सितंबर को है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और संगीत से जुड़ा कोई भी व्यक्ति लता दीदी के गीतों से प्रभावित हुए बिना नहीं रह सकता। उनके गीतों में भावनाओं की गहराई और मानवीय संवेदनाओं की झलक हमेशा दिखाई देती है। पीएम मोदी ने कहा कि लता दीदी ने देशभक्ति के जो गीत गाए, वे आज भी लोगों को प्रेरित करते हैं। उन्होंने लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका योगदान भारतीय संगीत और संस्कृति के लिए अमूल्य है।


प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में अमर शहीद भगत सिंह को भी याद किया। उन्होंने कहा कि भगत सिंह हर भारतवासी, खासकर युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उनकी निर्भीकता और राष्ट्रप्रेम आज भी देशवासियों को प्रेरित करता है। पीएम मोदी ने कहा कि भगत सिंह केवल साहसी क्रांतिकारी ही नहीं, बल्कि संवेदनशील व्यक्ति भी थे, जो दूसरों की पीड़ा को समझते थे और उनकी मदद के लिए सदैव तत्पर रहते थे। उन्होंने शहीद-ए-आज़म भगत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की और युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।


‘मन की बात’ के इस संस्करण में प्रधानमंत्री मोदी ने एक बार फिर आत्मनिर्भर भारत और सांस्कृतिक गौरव पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नवरात्रि का समय, गांधी जयंती का अवसर, लता मंगेशकर की याद और भगत सिंह की प्रेरणा—ये सब मिलकर हमें राष्ट्र निर्माण की दिशा में मजबूत संकल्प लेने की प्रेरणा देते हैं। प्रधानमंत्री के इस संबोधन में परंपरा, संस्कृति, त्याग और स्वदेशी के साथ-साथ नारी शक्ति और युवाओं की भूमिका को विशेष रूप से रेखांकित किया गया। उन्होंने कहा कि इन मूल्यों को आत्मसात कर ही भारत भविष्य में और अधिक सशक्त और समृद्ध राष्ट्र के रूप में उभरेगा।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें