ब्रेकिंग
सहरसा एयरपोर्ट के विकास की राह हुई आसान, AAI ने ₹42.52 करोड़ की निविदा जारी कीअचानक बिहार के नेता बन गए मॉडल, क्यों हो रही इस रेट्रो ट्रेंड की चर्चा?छात्रा से छेड़खानी के आरोप में स्कूल में ग्रामीणों ने किया हंगामा, आरोपी शिक्षक गिरफ्तारजमुई में आर्थिक अपराध मामले का फरार आरोपी रघुनन्दन यादव गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गयाजमशेदपुर की वोटर लिस्ट में मिलें 3 अफगानी नागरिक, पासपोर्ट जांच में खुलासा सहरसा एयरपोर्ट के विकास की राह हुई आसान, AAI ने ₹42.52 करोड़ की निविदा जारी कीअचानक बिहार के नेता बन गए मॉडल, क्यों हो रही इस रेट्रो ट्रेंड की चर्चा?छात्रा से छेड़खानी के आरोप में स्कूल में ग्रामीणों ने किया हंगामा, आरोपी शिक्षक गिरफ्तारजमुई में आर्थिक अपराध मामले का फरार आरोपी रघुनन्दन यादव गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गयाजमशेदपुर की वोटर लिस्ट में मिलें 3 अफगानी नागरिक, पासपोर्ट जांच में खुलासा

सहरसा एयरपोर्ट के विकास की राह हुई आसान, AAI ने ₹42.52 करोड़ की निविदा जारी की

सहरसा एयरपोर्ट के विकास और उन्नयन के लिए AAI ने ₹42.52 करोड़ की निविदा जारी की है। राज्य सरकार 12 एकड़ जमीन ₹147 करोड़ की लागत से उपलब्ध करा रही है।

बिहार न्यूज
© AI-generated image
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा को हवाई संपर्कता से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। सहरसा हवाई अड्डे के विकास और उन्नयन के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) ने ₹42.52 करोड़ की निविदा प्रकाशित कर दी है। इसे पूरे कोसी क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।


बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दी है। उन्होंने बताया कि सहरसा एयरपोर्ट के विकास के लिए राज्य सरकार की ओर से 12 एकड़ जमीन ₹147 करोड़ की लागत से उपलब्ध कराई जा रही है। इससे सहरसा समेत पूरे कोसी क्षेत्र को हवाई संपर्क मिलने की राह और आसान हो गई है।


इस पहल से क्षेत्र में आवागमन के साथ-साथ व्यापार, रोजगार और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। सहरसा और आसपास के जिलों के लोगों को लंबे समय से हवाई सेवा शुरू होने का इंतजार है। सहरसा एयरपोर्ट के विकास के लिए निविदा जारी होने के बाद अब परियोजना के आगे बढ़ने की उम्मीद मजबूत हुई है। स्थानीय स्तर पर इसे कोसी क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण विकासात्मक कदम माना जा रहा है।


सहरसा को हवाई सम्पर्कता देने की दिशा में ऐतिहासिक कदम!

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का आभार।

सहरसा हवाई अड्डे के विकास एवं उन्नयन हेतु AAI द्वारा ₹42.52 करोड़ की निविदा प्रकाशित कर दी गई है। ये पूरे कोसी क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है।

12 एकड़ भूमि ₹147…

— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) September 9, 2026 div>