ब्रेकिंग
2 लाख दहेज के लिए पति ने मोबाइल पर दिया तीन तलाक, मारपीट के बाद पत्नी को घर से निकालासमस्तीपुर छेड़खानी कांड पर चिराग पासवान सख्त, आरोपियों के एनकाउंटर की मांगTrain Accident: विक्रमशिला एक्सप्रेस की चपेट में आई महिला, मौके पर मौत... घंटों बाद GRP ने की पहचाननिगरानी की गिरफ्त में आया DTO ऑफिस का घूसखोर डाटा एंट्री ऑपरेटर, 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्टBJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, बिहार की कमान फिर सौदान सिंह के हाथ; नितिन नबीन ने जारी की नियुक्तियों की सूची2 लाख दहेज के लिए पति ने मोबाइल पर दिया तीन तलाक, मारपीट के बाद पत्नी को घर से निकालासमस्तीपुर छेड़खानी कांड पर चिराग पासवान सख्त, आरोपियों के एनकाउंटर की मांगTrain Accident: विक्रमशिला एक्सप्रेस की चपेट में आई महिला, मौके पर मौत... घंटों बाद GRP ने की पहचाननिगरानी की गिरफ्त में आया DTO ऑफिस का घूसखोर डाटा एंट्री ऑपरेटर, 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्टBJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, बिहार की कमान फिर सौदान सिंह के हाथ; नितिन नबीन ने जारी की नियुक्तियों की सूची

नीतीश की योजनाओं का क्रेडिट ले रहे तेजस्वी यादव, बोले मंगल पांडेय..लालू परिवार ने किसी का भला नहीं किया

आरजेडी को परिवारवादी पार्टी बताते हुए मंगल पांडेय ने कहा कि पार्टी में सिर्फ लालू परिवार को ही नेतृत्व मिलता है, जबकि बीजेपी में हर कार्यकर्ता को मौका मिलता है।

bihar
लालू परिवार पर हमला
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने तेजस्वी यादव की पोल खोलकर रख दी है। उन्होंने कहा कि केंद्र और बिहार की सरकार गरीबों को समय-समय पर आर्थिक मदद करती है। इसीलिए सामाजिक सुरक्षा के तहत विधवा,दिव्यांग और विधवा के पेंशन को 400 के बजाय 1100 किया गया है। लेकिन इसका क्रे़डिट खुद लेने में तेजस्वी यादव जुटे हुए हैं। 


तेजस्वी यादव को यह पता होना चाहिए कि जब भी उनको बिहार की जनता ने मौका दिया उन्होंने जनता के पैसे को लूटने का काम किया। तेजस्वी यादव अपने परिवार अपने भाई अपने माता-पिता से आगे किसी का भला नहीं किया। वहीं लालू प्रसाद यादव के एक बार फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने को लेकर कहा कि यह सभी को पता है कि राष्ट्रीय जनता दल का राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा? लालू प्रसाद यादव आगे जितने  दिन वह रहेंगे पार्टी के खुद राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहेंगे। लालू के बाद आजीवन तेजस्वी यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे। 


आरजेडी का राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू परिवार से ही कोई बनेगा किसी कार्यकर्ता को मौका नहीं मिल सकता। लेकिन हमारी पार्टी बीजेपी का कोई भी कार्यकर्ता कुछ भी बन सकता है। यही बीजेपी और आरजेडी के बीच अंतर है। आरजेडी परिवारवादी वाली पार्टी है जबकि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं की पार्टी है। 


बिहार में विभिन्न आयोग के गठन  के बाद तेजस्वी ने कहा था कि एनडीए जमाई आयोग का भी गठन कर दें। तेजस्वी के इस बयान पर मंगल पांडेय ने कहा कि अगर हिम्मत है तो सोनिया और राहुल से ना पूछे कि प्रियंका को क्यों टिकट दिया? अपने पिता लालू यादव से जाकर पूछे की अपने बेटी को टिकट क्यों दिया? क्या उनकी बहन सिर्फ बहन है और कोई यादव परिवार की बहन क्या बहन नहीं है। ये लोग बहन को टिकट देकर बहनोई को मजबूत करते हैं।