ब्रेकिंग
बिहार में अपराधियों का तांडव: देर रात घर पर बम से ताबड़तोड़ हमला, बमबाजी से इलाके में दहशतझाड़ी से किन्नर का शव मिलने से सनसनी, हत्या कर डेडबॉडी फेंकने की आशंकाबिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक बिहार में अपराधियों का तांडव: देर रात घर पर बम से ताबड़तोड़ हमला, बमबाजी से इलाके में दहशतझाड़ी से किन्नर का शव मिलने से सनसनी, हत्या कर डेडबॉडी फेंकने की आशंकाबिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक

मानव कतार बनाने पर भड़का JDU, फूंका उपेन्द्र कुशवाहा का पुतला

PATNA : आरएलएसपी सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा के मनाव कतार बनाने पर जेडीयू कार्यकर्ता भड़क गए हैं। जेडीयू राज्य कार्यकारिणी के सदस्य कमाल परवेज के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कुशवाहा का पुतला फूंक कर

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : आरएलएसपी सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा के मनाव कतार बनाने पर जेडीयू कार्यकर्ता भड़क गए हैं। जेडीयू राज्य कार्यकारिणी के सदस्य कमाल परवेज के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कुशवाहा का पुतला फूंक कर अपना विरोध जताया है।


कमाल परवेज ने सवाल खड़ा करते हुए कहा कि उपेंद्र कुशवाहा और उनकी पार्टी को यह नैतिक अधिकार नहीं  है कि वह शिक्षा के मसले पर मानव श्रृंखला बनाए।  कुशवाहा जी पूरे साढ़े 4 वर्षों तक भारत सरकार में शिक्षा मंत्री के पद पर रहें। उन्हें खुद से ये प्रश्न करना चाहिए कि उन्होंने अपने कार्यकाल में शिक्षा के क्षेत्र में बिहार के लिए क्या किया, कितने केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय, विद्यालय और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय खुलवाए। राज्य में शिक्षा के विकास में उनका क्या योगदान है?


कमाल परवेज ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार के 15 वर्षों के कार्यकाल में राज में शिक्षा के क्षेत्र में अकल्पनीय सुधार हुआ है। हर प्रखंड में प्लस टू हाई स्कूल हर जिले में इंजीनियरिंग एवं आईटीआई कॉलेज की स्थापना की गई है। प्रमुख जिलों में मेडिकल कॉलेज खोला जा रहा है मैट्रिक एवं इंटर की परीक्षाएं आयोजित हो रही है। गत वर्ष बिहार बोर्ड में मैट्रिक एवं इंटर की परीक्षा का परिणाम रिकॉर्ड समय में घोषित किया है जो पूरे देश के लिए एक नजीर बन गया है।यहां तक कि नेपाल शिक्षा बोर्ड एवं अन्य राज्यों की टीम बिहार बोर्ड आकर इसकी गहराई से अध्ययन किया है।  परवेज ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा सिर्फ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बदनाम करने और आगामी विधानसभा चुनाव में अपने निश्चित पराजय के मद्देनजर यह सब कर रहे हैं जनता उपेंद्र कुशवाहा जैसे लोगों को भलीभांति जानती है। 



टैग्स