ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

PM मोदी ने बिहार के शहीद जवान कुंदन को किया याद, बोले.. उनके पिता की ये बातें गूंज रही कानों में

PATNA: पीएम मोदी ने मन की बात में गलवान घाटी में शहीद बिहार के सहरसा जिले के रहने वाले शहीद जवान कुंदन कुमार को याद किया. कहा कि उनके पिता की बातें मेरे कानों में आज भी गूंज र

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: पीएम मोदी ने मन की बात में गलवान घाटी में शहीद बिहार के सहरसा जिले के रहने वाले शहीद जवान कुंदन कुमार को याद किया. कहा कि उनके पिता की बातें मेरे कानों में आज भी गूंज रही है. 

पीएम मोदी ने कहा कि बिहार के रहने वाले शहीद कुंदन कुमार के पिताजी के शब्द तो कानों में गूंज रहे हैं वो कह रहे थे, अपने पोतों को भी देश की रक्षा के लिए सेना में भेजूंगा. यही हौंसला हर शहीद के परिवार का है. वास्तव में इन परिजनों का त्याग पूजनीय है. भारत-माता की रक्षा के जिस संकल्प से हमारे जवानों ने बलिदान दिया है. उसी संकल्प को हमें भी जीवन का ध्येय बनाना है. हर देशवासी को बनाना है. पीएम मोदी ने कहा कि हमारा हर प्रयास इसी दिशा में होना चाहिए जिससे सीमाओं की रक्षा के लिए देश की ताकत बढ़े. देश और अधिक सक्षम बने. देश आत्मनिर्भर बने यही हमारे शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि भी होगी.

दोनों पोतों को भेजूंगा सेना में

17 जून को शहीद कुंदन के अंतिम संस्कार के दौरान उनके पिता निमिन्द्र यादव ने कहा था कि मुझे अपने बेटे पर गर्व है. मेरा बेटा देश के लिए शहीद हुआ. मेरे दो पोते हैं. उन दोनों को भी मैं देश की सेवा के लिए भेजूंगा. 2012 में कुंदन सेना में शामिल हुए थे. 2013 में शादी हुई. कुंदन के छह और चार साल के दो बेटे हैं. कुंदन विशनपुर पंचायत के आरण गांव के रहने वाले थे. जिससे आज पीएम मोदी ने फिर याद किया है. बता दें कि 16 जून को गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में 20 जवान शहीद हो गए थे. जिसमें बिहार के कुंदन समेत पांच जवान शामिल थे. 

टैग्स