ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

महिला मरीज की मौत और गैंगरेप का मामला, पारस हॉस्पिटल प्रबंधन से आज होगी पूछताछ

PATNA : महिला मरीज के साथ आईसीयू में गैंगरेप और फिर उसकी मौत जैसे आरोपों को झेल रहे पारस हॉस्पिटल के प्रबंधन से आज पूछताछ होगी. नालंदा की रहने वाली आंगनबाड़ी सेविका की मौत के मामले

महिला मरीज की मौत और गैंगरेप का मामला, पारस हॉस्पिटल प्रबंधन से आज होगी पूछताछ
First Bihar
2 मिनट

PATNA : महिला मरीज के साथ आईसीयू में गैंगरेप और फिर उसकी मौत जैसे आरोपों को झेल रहे पारस हॉस्पिटल के प्रबंधन से आज पूछताछ होगी. नालंदा की रहने वाली आंगनबाड़ी सेविका की मौत के मामले में तीन सदस्यीय जांच टीम आज पारस हॉस्पिटल प्रबंधन से पूछताछ करेगी. साथ ही इलाज के डॉक्यूमेंट की भी पड़ताल की जाएगी. पुलिस ने भी अस्पताल प्रबंधन से महिला के इलाज के डॉक्यूमेंट और बाकी रिपोर्ट मांगी है. पुलिस एक बार फिर से आईसीयू में तैनात वार्ड बॉय और नर्सों का बयान लेगी. आईसीयू के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा चुका है. 


पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जो मेडिकल स्टाफ आईसीयू में गए थे सभी से पूछताछ करने का फैसला किया है. इसके अलावा एक बार फिर से पुलिस मृतका की बेटी से पूछताछ करेगी. इस बात की उम्मीद जताई जा रही है कि आज एक बार फिर नालंदा की उस बेटी से पूछताछ हो जिसने पारस हॉस्पिटल के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं.


आपको बता दें कि आंगनबाड़ी सेविका की मौत इलाज के दौरान 19 मई को पारस हॉस्पिटल में हो गई थी. बेटी ने आरोप लगाया था कि उसके साथ 16 मई की रात आईसीयू में गैंगरेप की घटना हुई. 15 मई को आंगनबाड़ी सेविका को पारस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें