ब्रेकिंग
मुंगेर में गांव वालों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी, कुछ घंटे बाद ही पत्नी को छोड़ फरार हुआ दूल्हा✦दोस्त निकला जिगरी दोस्त का कातिल, पत्नी पर बुरी नजर रखने के विवाद में पिता-चाचा के साथ मिलकर कर दी हत्या✦अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान ✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त✦मुंगेर में गांव वालों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी, कुछ घंटे बाद ही पत्नी को छोड़ फरार हुआ दूल्हा✦दोस्त निकला जिगरी दोस्त का कातिल, पत्नी पर बुरी नजर रखने के विवाद में पिता-चाचा के साथ मिलकर कर दी हत्या✦अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान ✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त

महिला की मौत के बाद नवादा सदर अस्पताल में तोड़फोड़, डॉक्टर-नर्स से की हाथापाई

NAWADA : सदर अस्पताल में महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर उत्पात मचाया है। मरीज का इलाज नहीं करने के आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ किया। परिजन

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

NAWADA : सदर अस्पताल में महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर उत्पात मचाया है।  मरीज का इलाज नहीं करने के आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ किया। परिजन मौके पर मौजूद डॉक्टर और नर्स के साथ भी भिड़ गये । अस्पताल में तोड़फोड़ के बाद चिकित्साकर्मी भयभीत है उन्होनें सुरक्षा की मांग की है।


महिला की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। देर रात अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए डॉक्टर और नर्स के साथ भी मारपीट किया । लोगों ने डॉक्टर चैम्बर में भी तोड़फोड़ किया । परिजनों ने कहा कि डॉक्टरों द्वारा इलाज में देरी किए जाने से महिला की मौत हो गयी उपर से डॉक्टरों ने परिजनों से कहा कि महिला यहां जब लायी गयी थी तो वो दम तोड़ चुकी थी।


मृतक सुधा देवी के देवर रामाश्रय प्रसाद ने बताया कि गोनवा गांव से हमलोग इलाज के लिए सुधा देवी को सदर अस्पताल लाए जहां घंटों कोशिश के बाद हॉस्पिटल की लापरवाही की वजह से उनका इलाज नहीं किया गया है। काफी देर बाद एक अस्पतालकर्मी ने देख कर कहा कि महिला की मौत हो चुकी है। इसके बाद परिजन उग्र हो गये।  इतने दोनों तरफ से बकझक हुआ और मामला हाथापाई कर पहुंच गया।


इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के पति समेत कुल 4 लोग लिए गए हिरासत में लिया है । पुलिस के हस्तक्षेप से मामले को शांत कराया गया है । इधर डॉक्टरों और चिकित्साकर्मियों ने अपनी सुरक्षा की मांग की है ।


रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DINESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता

महिला की मौत के बाद नवादा सदर अस्पताल में तोड़फोड़, ड… | FirstBihar