ब्रेकिंग
सड़क पर कीचड़ पड़ा तो भड़क उठा विवाद, देखते ही देखते चल गई गोली... युवक गंभीर रूप से घायलबिहार में बाढ़ से हाहाकार: भागलपुर-सुल्तानगंज फोर लेन पर पहुंची गंगा, शहर के कई मोहल्लों में घुसा पानीCM सम्राट चौधरी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश; क्या बोले मुख्यमंत्री?महिलाओं से बातचीत को लेकर हुआ विवाद... पति ने खोया आपा, कुल्हाड़ी से पत्नी की बेरहमी से हत्याबाढ़ ने छीना घर, ट्रेनों ने छीनी नींद... रेल पटरी किनारे जिंदगी गुजारने को मजबूर मुंगेर के बाढ़ पीड़ितसड़क पर कीचड़ पड़ा तो भड़क उठा विवाद, देखते ही देखते चल गई गोली... युवक गंभीर रूप से घायलबिहार में बाढ़ से हाहाकार: भागलपुर-सुल्तानगंज फोर लेन पर पहुंची गंगा, शहर के कई मोहल्लों में घुसा पानीCM सम्राट चौधरी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश; क्या बोले मुख्यमंत्री?महिलाओं से बातचीत को लेकर हुआ विवाद... पति ने खोया आपा, कुल्हाड़ी से पत्नी की बेरहमी से हत्याबाढ़ ने छीना घर, ट्रेनों ने छीनी नींद... रेल पटरी किनारे जिंदगी गुजारने को मजबूर मुंगेर के बाढ़ पीड़ित

महिलाओं से बातचीत को लेकर हुआ विवाद... पति ने खोया आपा, कुल्हाड़ी से पत्नी की बेरहमी से हत्या

Bihar Crime News: मधुबनी में कृष्णाष्टमी की रात पति-पत्नी के बीच विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। आरोप है कि महिलाओं से बातचीत को लेकर नाराज पति ने घर पहुंचते ही पत्नी पर हमला कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर..

महिलाओं से बातचीत को लेकर हुआ विवाद... पति ने खोया आपा, कुल्हाड़ी से पत्नी की बेरहमी से हत्या
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: मधुबनी के फुलपरास थाना क्षेत्र के कोनार गांव में कृष्णाष्टमी की रात पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी. मृतका की पहचान 37 वर्षीय प्रमिला देवी के रूप में हुई है. घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपित पति पप्पू यादव को गिरफ्तार कर लिया.


बताया जा रहा है कि रविवार देर रात प्रमिला देवी अपने घर के पास कुछ महिलाओं के साथ बातचीत कर रही थी. इसी दौरान किसी बात को लेकर उसके पति पप्पू यादव की उससे कहासुनी हो गई. ग्रामीणों के अनुसार, पत्नी को महिलाओं से बातचीत करते देख पति नाराज था.


ग्रामीणों के मुताबिक, प्रमिला देवी महिलाओं से बातचीत करने के बाद घर पहुंची थी. कुछ देर बाद पप्पू यादव भी घर पहुंचा. दोनों के बीच विवाद हुआ और देखते ही देखते मामला बढ़ गया. आरोप है कि इसी दौरान पप्पू यादव ने टेंगारी से पत्नी पर हमला कर दिया.


हमले में प्रमिला देवी गंभीर रूप से घायल हो गई. चोट लगने के बाद उसकी मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी.


स्थानीय लोगों के अनुसार, पप्पू यादव और प्रमिला देवी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. प्रमिला देवी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करती थी. उसके तीन बच्चे हैं. परिवार की जिम्मेदारी संभालने के लिए वह मजदूरी करती थी. उसका बड़ा बेटा प्रदेश में रहकर मजदूरी करता है.


घटना की सूचना मिलने के बाद फुलपरास थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं, आरोपित पति पप्पू यादव को गिरफ्तार कर लिया गया.


फुलपरास थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य ने बताया कि आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना के पीछे के कारणों और पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद से जुड़ी जानकारी भी जुटाई जा रही है.