ब्रेकिंग
बाढ़ में कोचिंग संचालिका से सरेआम दरिंदगी की कोशिश! कपड़े फाड़े, मारपीट की और दुष्कर्म का प्रयास; पूर्व छात्र पर केस✦Navratri 2026 : नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी को चढ़ाएं ये फूल, जानें पूजा का सही तरीका और मंत्र✦Bihar News: ACS की फटकार भी बेअसर! मार्च में आदेश, फिर भी नहीं बदली कुर्सी; भागलपुर में कैसे हुआ ₹98 लाख का गबन?✦Bihar News : बिहार की 30 सीटों पर वोटों का चौंकाने वाला गणित! कहीं बराबर तो कहीं सिर्फ 2 वोटों का अंतर, SIR पर बवाल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में टीचरों की सैलरी में गड़बड़ी! अक्टूबर के वेतन से पहले 100% जांच, अफसरों पर भी गिरेगी गाज?✦बाढ़ में कोचिंग संचालिका से सरेआम दरिंदगी की कोशिश! कपड़े फाड़े, मारपीट की और दुष्कर्म का प्रयास; पूर्व छात्र पर केस✦Navratri 2026 : नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी को चढ़ाएं ये फूल, जानें पूजा का सही तरीका और मंत्र✦Bihar News: ACS की फटकार भी बेअसर! मार्च में आदेश, फिर भी नहीं बदली कुर्सी; भागलपुर में कैसे हुआ ₹98 लाख का गबन?✦Bihar News : बिहार की 30 सीटों पर वोटों का चौंकाने वाला गणित! कहीं बराबर तो कहीं सिर्फ 2 वोटों का अंतर, SIR पर बवाल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में टीचरों की सैलरी में गड़बड़ी! अक्टूबर के वेतन से पहले 100% जांच, अफसरों पर भी गिरेगी गाज?

होली पर मातम: बहन के ससुराल से घर लौट रहे भाई की दर्दनाक मौत

Madhubani: मधुबनी में होली के हुड़दंग का खुद बाइक सवार युवक शिकार हो गया। तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरा गई। बाइक पर दो युवक सवार थे। एक की मौत हो गई दूसरा गंभीर

ACCIDENT
हादसे में मौत
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

Madhubani: मधुबनी में होली के हुड़दंग का खुद बाइक सवार युवक शिकार हो गया। तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरा गई। बाइक पर दो युवक सवार थे। एक की मौत हो गई दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना कलुआही थाना क्षेत्र के कलुआही चौक की है ।


कलुआही थाना क्षेत्र के कलुआही  चौक पर एक बाइक सवार होली के हुड़दंग का खुद शिकार हो गया । बताया जाता है कि तेज  रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर फिर से टकरागई जिस पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए । 


दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से कलुआही पीएससी लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मधुबनी सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया लेकिन मधुबनी सदर अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सक ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया वहीं दूसरे की  चिकित्सा शुरू कर दी है ।


बताया जाता है कि कलुआही थाना क्षेत्र के हरपुर माल टोल निवासी सोनू कुमार बाइक पर सवार होकर सुमन कुमार के साथ रहिका थाना क्षेत्र के मारर गांव स्थित अपनी बहन के ससुराल आया हुआ था । जो आज सुबह तकरीबन  10:00 बजे के आसपास बहन के ससुराल से घर के लिए निकला था इसी दौरान कलुआही पहुंचने पर उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और पेड़  से जा टकड़ाई । 


टक्कर इतना जबर्दस्त था कि बाइक पर सवार सोनू और सुमन गंभीर रूप से घायल हो गए जिसे स्थानीय लोगों की मदद से कलुआही पीएससी ले जाया गया पीएससी में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मधुबनी सदर अस्पताल रेफर कर दिया । 

मधुबनी सदर अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने सुमन कुमार को मृत्यु घोषित कर दिया वहीं सोनू की चिकित्सा जारी है मृतक सुमन कुमार की पहचान कलुआही थाना क्षेत्र के हरपुर माल टोल निवासी रामनिवास के पुत्र के रूप में की गई है वहीं घायल सोनू कलुआही थाना क्षेत्र के ही हरपुर माल टोल निवासी रामदेव चौधरी का पुत्र बताया जाता है ।