ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

तेज रफ़्तार का कहर : हाइवा और बाइक की आमने-सामने की टक्कर, बाइक सवार तीन लोगों की मौत

MADHUBANI : बिहार में सड़क हादसों के मामलों को लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान जा रही है। इस

तेज रफ़्तार का कहर : हाइवा और बाइक की आमने-सामने की टक्कर, बाइक सवार तीन लोगों की मौत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MADHUBANI : बिहार में सड़क हादसों के मामलों को लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान जा रही है। इस बीच अब ताजा मामला मधुबनी से निकल कर सामने आया है। जहां सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। 


दरअसल, बिहार के मधुबनी में भीषण सड़क हादसा हुआ है। हाईवा और बाइक के आमने-सामने की टक्कर में तीन बाइक सवार की मौत घटनास्थल पर ही हो गई है। यह घटना लौकही थाना क्षेत्र के एनएच 104 सड़क पर धबही चौक के पास की बताई जा रही है। यह टक्कर इतनी तेज थी कि आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना लोकही थाना पुलिस को दी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और तीनों युवकों अनुमंडल अस्पताल फुल्परास पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। 


इस घटना में मृतक की पहचान मंशापूर्ण निवासी बबलू ठाकुर के 26 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार ठाकुर, नवीन झा के 24 वर्षीय पुत्र आलोक कुमार झा और आशुतोष कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि, राहुल और आलोक अपने दोस्त आशुतोष कुमार को लेने के लिए पहुंचे थे और उसे लेकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक इस हादसाे का शिकार हो गए। जिसमें तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। 


इधर, इस घटना को लेकर लौकही के प्रभारी थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि, भीषण सड़क हादसा हुआ है जिसमें तीन बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं घटनास्थल से बाइक और हाइवा को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस के द्वारा मृतकों के परिजन को सूचना दे दी गई है।  युवकों के अचानक ऐसे मौत से परिवार में मातम पसरा है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।