ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

BIHAR CRIME :कलयुगी साले ने चाक़ू से गोदकर जीजा को मौत के घाट उतारा, परिजनों में मातम का माहौल; जांच में जुटी पुलिस

BIHAR CRIME : मधुबनी में एक साले ने अपने जीजा की चाकू गोदकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश का भावना उत्पन हो गया। उसके बाद लागों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। अब पुलिस की टीम आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की

BIHAR CRIME
BIHAR CRIME
© REPORTER
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BIHAR CRIME : बिहार में क्राइम का ग्राफ में सांप-सीढ़ी का खेल हमेशा चलता रहता है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। कई दफे यह खबरें आपसी विवाद से जुड़ी हुई होती है और कई चोरी,छिनतई या गोलीबारी से जुड़ीं होती है। अब एक ऐसा ही मामला मधुबनी से सामने आया है। जहां एक साले ने अपने जीजा की चाकू गोदकर हत्या कर दी है। इस घटना के बाद इलाके में हडकंप का माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी के मुताबिक, मधुबनी में एक साले ने अपने जीजा की चाकू गोदकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश का भावना उत्पन हो गया। उसके बाद लागों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। अब पुलिस की टीम आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कारवाई में लग गई है। यह घटना बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के मकिया बिशनपुर गांव के धोबीघाट के समीप का बताया जा रहा है। 


बताया जाता है कि साहरघाट थाना क्षेत्र के त्रिमुहान गांव के 35  वर्षीय नूधो यादव की शादी सीतामढ़ी जिला के चोरौत थाना क्षेत्र के बलसा गांव में हुई थी। यह बीती शाम अपने ससुराल आया हुया था। तभी इसे बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के अग्रूपट्टी गांव निवासी बउआ यादव और खुद का साला नवीन यादव घर से बुलाकर ले गया और कुछ लोगों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। अबआज सुबह 6 बजे के आसपास बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के मकिया बिशनपुर गांव के धोबी घाट में उसका शव मिलने से सनसनी फैल गई। इसकी सूचना के बाद  आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने मिलकर मृतक के साले नवीन यादव  को पकड़ कर साहरघाट थाना  पुलिस के हवाले कर दिया है। 



वहीं बेनीपट्टी थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की विस्तृत छानबीन की जा रही है कि। पुलिस यह मालुम करने में लगी हुई है कि आखिर साले ने किस बात को लेकर बहाने से जीजा को घर से  बुलाकर  उसकी हत्या कर दी। मृतक के साढू नागेंद्र यादव और मृतक का चचेरा भाई अशोक यादव ने बताया कि मृतक की पत्नी रानी देवी व चार बच्चों के चीत्कार से गांव में मातम पसरा है