ब्रेकिंग
पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिश

नहर में गिरी अनियंत्रित बाइक : दो की मौत ; एक की हालत गंभीर

MADHUBANI : बिहार में आए दिन होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की जान जा रही है। अब एक ताजा मामला मधुबनी से सामने आया है। जहां एक बाइक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। जिसमें दो ल

नहर में गिरी अनियंत्रित बाइक : दो की मौत ; एक की हालत गंभीर
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MADHUBANI : बिहार में आए दिन होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की जान जा रही है। अब एक ताजा मामला मधुबनी से सामने आया है। जहां एक बाइक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और एक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। 


मिली जानकारी के अनुसार मधुबनी में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां हाईस्पीड मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। जिससे बाइक पर सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हों गया। यह घटना रहिका थानाक्षेत्र के नाजिरपुर नहर पुल की है। इस घटना के बाद परिजनों में मातम का माहौल कायम हो गया है। 


बताया जा रहा है कि एक मोटरसाइकिल पर तीन लोग सवार थे। बाइक चालक बाइक को तेजी से भगा रहा था। जिससे गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सीधे जाकर नहर में जा गिरी। गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े-दौड़े पहुंचे तो देखा कि ऊपर से गिरने की वजह से दो युवकों की मौत चुकी है, वहीं तीसरा युवक बुरी तरह से घायल है और बेहोश हो गया है। 


उधर, घायल को तुरंत ही स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौत की खबर पास के गांव में रहने वाले मृतक के रिश्तेदारों को मिली तो उसने मृतक के परिजनों को जानकारी दी। घटना की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। वह घटनास्थल पहुंचे और शव को अपने साथ ले गए। लोगों को यह नहीं पता लग सका कि बाइक मधुबनी से क्लुआही की ओर जा रही थी या क्लूआही से मधुबनी की ओर जा रही थी। इस भीषण सड़क हादसे के बाद इलाके का माहौल भी गमगीन हो गया है।