ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

नशा जो ना कराये: मधुबनी में दो नशेड़ियों के बीच जमकर मारपीट, चाकू के हमले से हालत गंभीर

मधुबनी में नशे की हालत में दो युवकों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को डीएमसीएच रेफर किया गया, जबकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बिहार
पुलिस ने आरोपी को दबोचा
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHUBANI: बिहार में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला मधुबनी जिले के नगर थाना क्षेत्र का है जहां नशे की हालत में दो युवकों के बीच का विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। नशे में धुत दोनों युवकों के बीच पहले मारपीट हुई फिर एक युवक ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। 


आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डीएमसीएच रेफर किया गया। घायल युवक की पहचान भौंआड़ा राघोनगर निवासी मोहम्मद हसन उर्फ छोटे के रूप में हुई है। वही आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है। 


बताया जाता है कि मधुबनी के नगर थाना क्षेत्र में नशा का सेवन करने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। नशे की हालत में लोग मारपीट तक उतारू हो जा रहे हैं। नशे की हालत में ही आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। अब सवाल यह उठता है कि नशाबंदी वाले बिहार में लोग नशा कैसे कर रहे हैं। क्या इनमें पुलिस का डर खत्म हो गया है?