ब्रेकिंग
बिहार बोर्ड ने जारी किया लाइब्रेरियन परीक्षा का डमी एडमिट कार्ड, गलती सुधारने का मिला मौका; जानें पूरी प्रक्रिया✦अनंत सिंह की विधायकी पर संकट! विधानसभा सचिवालय ने भेजा नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल को दहला देने वाली घटना: मां, पत्नी और दो बच्चों की गला रेतकर हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला परिवार के मुखिया नरेंद्र साहू का शव ✦Patna Book Fair 2026: पटना पुस्तक मेला में इस बार किताबों के साथ सिनेमा और बिहार का स्वाद भी, जानें कब से शुरू होगा आयोजन✦Bihar Crime News : आर्केस्ट्रा में मचा बवाल, मनपसंद गाना नहीं बजा तो युवक ने बाजा ऑपरेटर को मार दी गोली✦बिहार बोर्ड ने जारी किया लाइब्रेरियन परीक्षा का डमी एडमिट कार्ड, गलती सुधारने का मिला मौका; जानें पूरी प्रक्रिया✦अनंत सिंह की विधायकी पर संकट! विधानसभा सचिवालय ने भेजा नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल को दहला देने वाली घटना: मां, पत्नी और दो बच्चों की गला रेतकर हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला परिवार के मुखिया नरेंद्र साहू का शव ✦Patna Book Fair 2026: पटना पुस्तक मेला में इस बार किताबों के साथ सिनेमा और बिहार का स्वाद भी, जानें कब से शुरू होगा आयोजन✦Bihar Crime News : आर्केस्ट्रा में मचा बवाल, मनपसंद गाना नहीं बजा तो युवक ने बाजा ऑपरेटर को मार दी गोली

मधुबनी में दर्दनाक सड़क हादसा: टेंपो पलटने से आशा कार्यकर्ता की मौत, चालक समेत दो घायल

बिहार के मधुबनी में एनएच-227 पर टेंपो पलटने से 35 वर्षीय आशा कार्यकर्ता सुनीता देवी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में टेंपो चालक समेत दो लोग घायल हो गए। सुनीता देवी खुटौना अस्पताल से लौट रही थीं।

बिहार न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHUBANI: बिहार के मधुबनी में सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसे में 35 वर्षीय आशा कार्यकर्ता सुनीता देवी की मौत हो गई। हादसा एनएच-227 पर चन्नीपुर–लौकहा मुख्य मार्ग पर हुआ, जहां अनियंत्रित होकर एक टेंपो सड़क पर पलट गया। दुर्घटना में टेंपो चालक समेत दो लोग घायल हो गए।


मृतका सुनीता देवी लौकही थाना क्षेत्र के महादेवा गांव की रहने वाली थीं। बताया जाता है कि वह खुटौना अस्पताल से एक मरीज को देखकर टेंपो से लौकही अस्पताल लौट रही थीं। इसी दौरान चन्नीपुर–लौकहा मुख्य मार्ग पर टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में सुनीता देवी की मौके पर ही मौत हो गई।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।


सुनीता देवी अपने पीछे एक पुत्र और दो पुत्रियों को छोड़ गई हैं। उनकी मौत की खबर से परिवार में मातम पसरा है, वहीं आशा कार्यकर्ताओं में भी शोक की लहर है।