ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

Bihar News: लंबी दूरी की ट्रेनों की बढ़ाई गई सुरक्षा, मधुबनी रेलवे स्टेशन पर तोड़फोड़ के बाद रेलवे ने लिया फैसला

10 फरवरी को मधुबनी रेलवे स्टेशन पर स्वतंत्रता सेनानी सुपर फास्ट एक्सप्रेस में तोड़फोड़ की गयी थी। अत्यधिक भीड़ के कारण महाकुंभ जाने वाले यात्री जब ट्रेन में नहीं चढ़ पाए तब गुस्से में आगबबूला होकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। जिसके बाद आज सुरक्षा बढ़ा दी गयी

BIHAR POLICE
ट्रेनों की सुरक्षा
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

Bihar News: लंबी दूरी की ट्रेनों की सुरक्षा बढा दी गयी है। मधुबनी रेलवे स्टेशन पर तोड़फोड़ की घटना के बाद रेलवे ने यह फैसला लिया है। जयनगर से खुलने वाली 12561  स्वतंत्रता सेनानी सुपर फास्ट एक्सप्रेस में कल सोमवार को मधुबनी रेलवे स्टेशन पर तोड़फोड़ की गयी थी। कुंभ जाने वाले यात्री जब ट्रेन में नहीं चढ़ पाये तब ट्रेन में तोड़फोड़ कर दी गयी। कई एसी बोगियों  के शीशे चकनाचूर हो गये और आधे घंटे विलंब से ट्रेन नई दिल्ली के लिए रवाना हुई।


इसी घटना के मद्देनजर आज जयनगर से खुली स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस की सुरक्षा बढ़ा दी गई। जयनगर से खुलने के बाद मधुबनी में स्वतंत्रता सेनानी की सुरक्षा में स्थानीय प्रशासन जीआरपी और आरपीएफ के जवान व अधिकारी स्टेशन पर तैनात दिखे। रेलवे स्टेशन पर सैकड़ो की संख्या में खड़े यात्री ट्रेनों में भीड़ देखकर नहीं चढ़ पाए और अपने घर वापस चले गए । आज मधुबनी से खुलने के बाद सकरी पहुंचे स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस तकरीबन 6:बजकर 20 मिनट पर सकरी प्लेटफार्म के एक नंबर पर खड़ी हुई ।


ट्रेन में पहले से ही ट्रेन में हजारों यात्री जनरल स्लीपर एसी बोगियों  में ठसा ठस भरा था । ट्रेन में पैर रखने की भी जगह नहीं थी, बावजूद सैकड़ो की संख्या में सकरी  स्टेशन पर कुंभ यात्री व दिल्ली जाने वाले सैकड़ो यात्री स्वतंत्रता सेनानी में चढ़ने के लिए काफी मशक्कत करते हुए देखे गए । लेकिन सकरी रेलवे स्टेशन पर पहुंचने से पूर्वी सभी बोगियों  के दरवाजे को यात्रियों के द्वारा अंदर से बंद कर दिया गया था जिस कारण सैकड़ो की संख्या में खड़े यात्री हंगामा करते व बोगियों के दरवाजे पीटते दिखे वहीं आरपीएफ ,जीआरपी और सकरी थाना, मनिगाछी थाने की पुलिस सुरक्षा में तैनात दिखी ।जिनके द्वारा बंद  बोगियों  के गेट को खुलवाने का अथक  प्रयास किया गया और कुछ यात्री किसी प्रकार जनरल स्लीपर और ऐसी बोगियों  में चढ़ सकें । 


वही इस ट्रेन से कुंभ यात्रा केलिए जाने केलिए आधा दर्जन  यात्री में शामिल कई  महिला यात्री एसी बोगी की शौचालय में यात्रा करते दिखी। तकरीबन शाम 6 बजकर 20 मिनट पर पहुंची स्वतंत्रता सेनानी सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेन  संख्या 12561 तकरीबन 25 मिनट बाद सकरी से रवाना हुई । ट्रेनों की सुरक्षा की मॉनिटरिंग मधुबनी के कई  अधिकारी खुद कर रहे थे ।


एसपी योगेंद्र कुमार और रेल अधिकारी ट्रेनों की सुरक्षा की मॉनिटरिंग कर रहे थे । ट्रेनों के प्रस्थान करने की जानकारी और ट्रेनों की सुरक्षा की जानकारी रेलवे स्टेशनों पर रुकने की जानकारी रेल अधिकारियों और उच्च अधिकारियों को सुरक्षा में तैनात अधिकारियों के द्वारा भेजी जा रही थी ।  ट्रेन सुरक्षित जिले के  रेलवे स्टेशन से रवाना होने के बाद सुरक्षा में तैनात अधिकारियों ने राहत की सांस ली।


टैग्स