ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

Bihar News: सांप ने काटा, फिर भी मौत को चकमा देकर बाइक से खुद अस्पताल पहुंचा युवक ...जानिए कैसे बचाई जान!

Bihar News: मधुबनी ज़िले में एक युवक ने सर्पदंश के बाद जो साहस दिखाया, वह सभी के लिए मिसाल बन गया है। विषैले सांप के डसने के बावजूद उसने न सिर्फ होश नहीं खोया, बल्कि बाइक से खुद अस्पताल पहुंचकर अपनी जान भी बचा ली।

सर्पदंश, Snake Bite, मधुबनी खबर, Madhubani News, बिस्फी थाना, Bisfi Thana, दमला गांव, Damla Village, राजन कुमार राम, Rajan Kumar Ram, विषैला सांप, Poisonous Snake, बिहार समाचार, Bihar News, बाइक से अस
प्रतीकात्मक तस्वीर
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
2 मिनट

Bihar News: मधुबनी ज़िले के बिस्फी थाना क्षेत्र के दमला गांव से एक ऐसा  मामला सामने आया जिसे जानकर आप हैरान रह जायेंगे | रविवार देर रात लगभग 1 बजे गांव के 26 वर्षीय राजन कुमार राम को एक ज़हरीले सांप ने उसके बाएं पैर में डस लिया। राजन उस समय शौच के लिए घर से बाहर निकला था, जब यह हादसा हुआ। 


पीड़ित राजन ने बताया कि वह बिहार दरोगा की तैयारी कर रहा है और देर रात तक पढ़ाई करता है। सर्पदंश के तुरंत बाद उसने अपने पिता को जगाया और दोनों बाइक से पहले बिस्फी पीएचसी पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करते हुए दो इंजेक्शन दिए और फिर उसे मधुबनी सदर अस्पताल रेफर कर दिया। लगभग 3 बजे सुबह राजन मधुबनी सदर अस्पताल पहुंचा, जहां उसका तत्काल इलाज किया गया।आपको बता दे कि फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती है और तेजी से स्वस्थ हो रहा है।


राजन की सतर्कता और साहस के चलते उसकी जान बच सकी, जो अब इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। सर्पदंश जैसी खतरनाक स्थिति में भी समय पर निर्णय लेना और हिम्मत न हारना, राजन की जिंदगी बचाने में अहम साबित हुआ। परिजनों और गांव वालों में राजन को सुरक्षित देखकर खुशी की लहर है। राजन की सूझबूझ और हिम्मत ने साबित कर दिया कि संकट की घड़ी में आत्मसंयम और जागरूकता कितनी जरूरी है।