ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

मधुबनी सदर अस्पताल में मरीज को दिया गया फटा हुआ कंबल, स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल

मधुबनी सदर अस्पताल में भर्ती महिला मरीज को ठंड से बचने के लिए फटा हुआ कंबल दिया गया। बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था के सरकारी दावों पर यह घटना गंभीर सवाल खड़े करती है।

bihar
मधुबनी सदर अस्पताल का हाल
© social media
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHUBANI: बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार के दावे सरकार अक्सर करती है, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय भी पहले से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की अक्सर बातें करते हैं लेकिन इसकी जमीनी हकीकत क्या है? यह मधुबनी सदर अस्पताल में देखने को मिला। 


जहां मधुबनी सदर अस्पताल में भर्ती महिला मरीज जब ठंड से कपकपा रही थी। तब पति ने वहां की नर्स से कंबल की मांग की। तब नर्स ने उसे फटा हुआ कंबल दे दिया। जब मरीज के पति ने कहा कि फटा हुआ कंबल है, पत्नी ठंड से कपकपा रही है, फटे हुए कंबल से ठंड कैसे जाएगी। तब नर्स ने कहा कि यही है चाहिए तो ले जाओ। मजबूरन युवक को फटा हुआ कंबल लेना पड़ गया। 


लेकिन सवाल यह उठता है कि बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था का दावा करने वाली सरकार का इस ओर ध्यान क्यों नहीं है, ठंड में मरीज को कंबल भी नसीब नहीं हो रहा है। मधुबनी जिला मुख्यालय के मॉडल सदर अस्पताल का जब यह हाल है, तो दूर-दराज इलाकों में स्थित सरकारी अस्पतालों की स्थिति क्या होगी यह कहना मुश्किल है। 


मॉडल सदर अस्पताल के दूसरे तले पर स्वास्थ्य विभाग का प्रशासनिक कार्यालय है। सदर अस्पताल से चंद दूरी पर एसडीएमआरसीएस का आवास है इसके बावजूद मॉडल सदर अस्पताल में मरीज को बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। दरअसल अंधराठाढ़ी प्रखंड के हरना गांव की अखतरी खातून एक सप्ताह से हॉस्पिटल में भर्ती है, उसे अस्पताल की ओर से फटा हुआ कंबल नसीब हुआ है। उसी से वो कपकपाती ठंड से मुकाबला कर रही है। 

मधुबनी सदर अस्पताल में मरीज को दिया गया फटा हुआ कंबल, स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोलमधुबनी सदर अस्पताल में मरीज को दिया गया फटा हुआ कंबल, स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोलमधुबनी सदर अस्पताल में मरीज को दिया गया फटा हुआ कंबल, स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल

टैग्स