ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

Bihar News: खजौली विधायक की गाड़ी ने बाइक सवार को मारी टक्कर; MLA समेत चार जख्मी

Bihar News: मधुबनी में जयनगर के दुल्लीपट्टी पेट्रोल पंप के पास एनएच 527बी पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में खजौली विधायक अरुण शंकर प्रसाद और तीन अन्य लोग घायल हो गए हैं।

Bihar News:
खजौली विधायक की गाड़ी ने बाइक सवार को मारी टक्कर
© REPOTER
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Bihar News: बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मधुबनी से निकलकर सामने आ रहा है। जहां विधायक की गाड़ी ने बाइक सवार को टक्कर मार दी है। इस घटना में चार लोग जख्मी बताए जा रहे हैं। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी के मुताबिक, जयनगर के दुल्लीपट्टी पेट्रोल पंप के पास एनएच 527बी पर एक सड़क हादसा हो गया। खजौली विधायक के वाहन चालक ने जानवर को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। घटना की जानकारी नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई है। 


वहीं, इस सड़क हादसे में खजौली विधायक अरूण शंकर प्रसाद सहित चार लोग घायल हो गए हैं। विधायक द्वारा सभी घायलों को ईलाज के लिए जयनगर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना में घायलों को इलाज के लिए जयनगर अनुमंडल हॉस्पिटल में भेजा जा रहा है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।