ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

मधुबनी पावर सब स्टेशन में ब्लास्ट, 4 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल

इस हादसे में सहायक अभियंता, स्टाफ और दो गार्ड घायल हो गये हैं। सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पीएमसीएच, पटना रेफर किया गया।

bihar
मेंटेनेंस के दौरान फटा पैनल
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHUBANI: बिहार के मधुबनी जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। पंडौल प्रखंड के पंडौल स्थित पावर सब स्टेशन में मेंटेनेंस के दौरान पैनल में जोरदार विस्फोट हो गया। ब्लास्ट के बाद पैनल से निकले ज्वलनशील लिक्विड के फैलने से आग लग गई, जिससे वहां मौजूद 4 कर्मचारी आग में झुलस गए।


इस हादसे में सहायक अभियंता अश्वनी कुमार, स्टाफ सज्जन कुमार, गार्ड कमरूजमा और गार्ड प्रमोद राय गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद सभी घायलों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पीएमसीएच, पटना रेफर कर दिया गया।


घटना की सूचना मिलते ही विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। फिलहाल विस्फोट और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन ने बताया कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

टैग्स