ब्रेकिंग
1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम एनडीए नेता मौजूद, मंत्रियों का शपथ ग्रहण शुरूसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीपटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानी1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम एनडीए नेता मौजूद, मंत्रियों का शपथ ग्रहण शुरूसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीपटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानी

मधुबनी में मुखिया के घर पर 3 दर्जन बदमाशों ने किया हमला, ग्रामीणों ने 6 को दबोचा, मोबाइल और बाइक बरामद

मधुबनी के पंडौल प्रखंड के पचाढ़ी पंचायत में मुखिया दशरथ झा के घर पर तीन दर्जन बदमाशों ने हमला किया। ग्रामीणों ने 6 अपराधियों को पकड़ पुलिस को सौंपा। अवैध गतिविधियों को लेकर हमला किया गया था।

Bihar
इलाके में दहशत का माहौल
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

MADHUBANI: बिहार के मधुबनी जिले से बड़ी खबर आ रही है, जहां पंडौल प्रखंड के पचाढ़ी पंचायत के मुखिया दशरथ झा के घर पर करीब तीन दर्जन बदमाशों ने हमला बोल दिया। इस दौरान आधा दर्जन अपराधी ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया। जिन्हे पुलिस के हवाले किया गया। 5 बाइक और 4 मोबाइल भी पुलिस को सौंपा गया। पीड़ित मुखिया ने 6 नामजद सहित 30 अज्ञात बदमाशों पर पंडौल थाने में प्राथमिक दर्ज करायी। सभी बदमाश गांव में अवैध कारोबार और अपराधिक घटना को अंजाम देने और इलाके में वर्चस्व स्थापित करने के लिए मुखिया के घर पर हमला किया। 


ग्रामीणों में खासा आक्रोश

मधुबनी जिले के पंडौल प्रखंड के पचाढ़ी  पंचायत के मुखिया दशरथ झा के पचाढी गांव में घर पर  कई दर्जनों बदमाशों ने पंचायत में अवैध गतिविधि और अपराधिक वारदातों को अंजाम देने केलिए वर्चस्व कायम करने केलिए बंदूक से लैस होकर  जानलेवा हमला करने का प्रयास किया । इस दौरान आधा दर्जन बदमाश ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गए ।


इसे लेकर मुखिया दशरथ झा के द्वारा पंडौल  थाना को एक लिखित आवेदन दिया है जिसमें कहा है कि बीते 26 अगस्त को दिन के 11:00 में दिनदहाड़े तीन दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने घर पर हमला कर दिया जिसके बाद हल्ला सुन भारी संख्या में ग्रामीण जुट गए इसके बाद कई बदमाश हाथों में बंदूक लहराते हुए भाग निकले वहीं गिरते-पड़ते  छह बदमाश ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गए जिनमें पांच मोटरसाइकिल और चार मोबाइल को ग्रामीणों ने अपने कब्जे में ले लिया. घटना की सूचना मुखिया और ग्रामीणों के द्वारा पंडौल  थाने के थाना अध्यक्ष नदीम को दी गई सूचना पाकर पंडौल  थाना से पुलिस अधिकारी के साथ पुलिस बल पहुंचे और ग्रामीणों के कब्जे से 6 बदमाशों को अपने हिरासत में ले लिया ।


सभी बदमाशों की पहचान की गई जिसमें एक बदमाश पचाढी गांव के राधेश्याम साह के पुत्र लूटन साह, दूसरा दरभंगा जिला के भालपट्टी थाना क्षेत्र के दुलारपुर निवासी संतोष मंडल के पुत्र सागर मंडल ,तीसरा पंडौल  थाना क्षेत्र के कमलाबारी निवासी सुधीर राम के पुत्र कृष्ण कुमार , चौथा पंडौल  थाना क्षेत्र के सरसोंपहि  के हाटी चौक निवासी उपेंद्र चौधरी के पुत्र राजेंद्र चौधरी, पांचवा  सरसोंपाही के हाटी चौक निवासी शिवनंदन कामती के पुत्र ध्रुव कामती और छठ्ठा कमलाबारी निवासी शिवकुमार राम के पुत्र सुजीत कुमार के रूप में की गई है । मुखिया दशरथ झा के आवेदन पर पंडौल थाना में आधा दर्जन नामजाद सहित 25 30 अज्ञात बदमाशों पर बीएनएस  की विभिन्न धाराओं की तहत कांड संख्या 191/25 दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी है ।


पुलिस से सुरक्षा की मांग

मामले को लेकर मुखिया महासंघ में आक्रोश व्याप्त है । इसको लेकर पंडौल प्रखंड के मुखिया महासंघ के नेता मुखिया राम कुमार यादव , मुखिया दिलीप झा , मुखिया केदार झा ,मुखिया मुन्ना पूर्वे , मुखिया कबीरउद्दीन , मुखिया धर्मेंद्र राम ,मुखिया प्रतिनिधि दीपक साह ,अनिल राय ,गोपाल झा , जेडीयू नेता कन्हैया झा ,पंचायत समिति हेमंत सिंह इत्यादि ने पंडौल थाना अध्यक्ष नदीम से मिलकर जन प्रतिनिधियों को सहयोग व सुरक्षा प्रदान करने की गुहार लगाई जिस पर थाना अध्यक्ष नदीम ने क्षेत्र में बदमाशों पर लगाम कसने का आश्वाशन दिया ।

मधुबनी से कुमार गौरव की रिपोर्ट

संबंधित खबरें