ब्रेकिंग
पटना में गैस दुकानदार को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीरऔरंगाबाद में 50 हजार रुपये घूस लेते दारोगा गिरफ्तार, पोक्सो केस में फंसाने की दे रहा था धमकी, निगरानी ने दबोचा IRCTC मामले में लालू-राबड़ी और तेजस्वी को राहत नहीं, 14 अगस्त तक टला कोर्ट का आदेश; जानिए क्या है पूरा मामलादेवेश कुमार के इस्तीफे पर रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, बोलीं- कोर्ट की फटकार के बाद आनन-फ़ानन में BJP ने 'कुर्बानी का बकरा' ढूँढ निकाला पहले हुई तीखी बहस... फिर दोस्त ने चला दी गोली! छपरा में दोस्ती का दर्दनाक अंत, युवक गंभीर हालत में रेफरपटना में गैस दुकानदार को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीरऔरंगाबाद में 50 हजार रुपये घूस लेते दारोगा गिरफ्तार, पोक्सो केस में फंसाने की दे रहा था धमकी, निगरानी ने दबोचा IRCTC मामले में लालू-राबड़ी और तेजस्वी को राहत नहीं, 14 अगस्त तक टला कोर्ट का आदेश; जानिए क्या है पूरा मामलादेवेश कुमार के इस्तीफे पर रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, बोलीं- कोर्ट की फटकार के बाद आनन-फ़ानन में BJP ने 'कुर्बानी का बकरा' ढूँढ निकाला पहले हुई तीखी बहस... फिर दोस्त ने चला दी गोली! छपरा में दोस्ती का दर्दनाक अंत, युवक गंभीर हालत में रेफर

बिहार में जमीन विवाद ने लिया खतरनाक मोड़, बुजुर्ग ने खुद को लगाई आग; भीड़ ने कोर्ट कमिश्नर को पीटा

Bihar Crime News: मधुबनी जिले में जमीन विवाद को लेकर कोर्ट के आदेश पर पहुंची प्रशासनिक टीम के सामने एक बुजुर्ग ने आत्मदाह कर लिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. घटना के बाद भीड़ उग्र हो गई और प्रशासनिक अधिकारियों पर हमला कर दिया...

बिहार में जमीन विवाद ने लिया खतरनाक मोड़, बुजुर्ग ने खुद को लगाई आग; भीड़ ने कोर्ट कमिश्नर को पीटा
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के मधुबनी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां लंबे समय से चले आ रहे जमीन विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया. बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के अधवारी गांव में कोर्ट के आदेश पर जमीन पर कब्जा दिलाने पहुंची प्रशासनिक टीम के सामने ही एक बुजुर्ग ने विरोध जताते हुए खुद को आग के हवाले कर दिया. घटना के बाद मौके पर मौजूद भीड़ बेकाबू हो गई और प्रशासनिक टीम पर हमला कर दिया.


बताया जा रहा है कि अधवारी गांव में जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था. कोर्ट के आदेश के बाद प्रशासनिक टीम दखल-दिहानी की कार्रवाई के लिए गांव पहुंची थी. इसी दौरान एक पक्ष के बुजुर्ग राजेंद्र ठाकुर ने विरोध करते हुए खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली.


बुजुर्ग को आग की चपेट में देख मौके पर मौजूद लोग घबरा गए। देखते ही देखते वहां माहौल तनावपूर्ण हो गया और भीड़ आक्रोशित हो उठी. लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों को घेर लिया. स्थिति बिगड़ती देख अंचलाधिकारी अभिषेक आनंद और अपर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह किसी तरह वहां से निकल गए.


हालांकि कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई के लिए पहुंचे कमिश्नर रत्नाकर झा भीड़ के बीच फंस गए. आरोप है कि गुस्साई भीड़ ने उन्हें बंधक बना लिया और उनके साथ मारपीट की. करीब आधे घंटे तक उन्हें पीटा गया. बाद में किसी तरह उन्हें भीड़ के चंगुल से छुड़ाया गया.


जमीन विवाद की जड़ काफी पुरानी बताई जा रही है. राजेंद्र ठाकुर पक्ष का कहना है कि इस जमीन को लेकर पहले भी कोर्ट से उनके पक्ष में फैसला आया था. वहीं दूसरे पक्ष महेंद्र यादव के पक्ष में हाल ही में कोर्ट का आदेश आया था, जिसके आधार पर प्रशासन कब्जा दिलाने पहुंचा था.


घटना में झुलसे राजेंद्र ठाकुर को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. पहले उन्हें स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद बेनीपट्टी अनुमंडल अस्पताल रेफर किया गया. डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.


घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया. डीएसपी अमित कुमार, एसडीओ शारंग पानी पांडेय और पुलिस अधिकारी भारी बल के साथ मौके पर पहुंचे. गांव में तनाव को देखते हुए आसपास के थानों से भी पुलिस बल बुलाया गया है.