ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

मधुबनी के नेशनल हाईवे का हाल देखिए.. हर एक कदम पर मिलेंगे गड्ढे ही गड्ढे..वायरल हो रहा है ड्रोन वाला वीडियो

MADHUBANI: मधुबनी के नेशनल हाईवे की चर्चा इन दिनों खूब हो रही है। ड्रोन से बने हाईवे का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देकर लोग सोशल मीडिया पर पूछ रहे हैं कि यह सड़क कह

मधुबनी के नेशनल हाईवे का हाल देखिए.. हर एक कदम पर मिलेंगे गड्ढे ही गड्ढे..वायरल हो रहा है ड्रोन वाला वीडियो
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MADHUBANI: मधुबनी के नेशनल हाईवे की चर्चा इन दिनों खूब हो रही है। ड्रोन से बने हाईवे का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देकर लोग सोशल मीडिया पर पूछ रहे हैं कि यह सड़क कहां का है? इस वीडियो में सड़क कम गड्ढा अधिक दिखाई दे रहा है। सड़क की जर्जर हालत कही और की नहीं है बल्कि बिहार की है। कलुआही-बासोपट्टी-हरलाखी से गुजरने वाली मधुबनी जिले का मुख्य मार्ग है। इस जर्जर सड़क पर सफर करना तक कोई नहीं चाहता। यात्रियों को यहां बहुत परेशानी होती है। 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार में सड़कों की तस्वीर बदल गयी है लेकिन यह क्या मधुबनी का नेशनल हाइवे की तस्वीर अब तक क्यों नहीं बदली यही सवाल लोग सोशल मीडिया पर कर रहे हैं। आज भी इसकी हालत काफी दयनीय है। अभी तक तीन बार इसका टेंडर हुआ लेकिन ठेकेदार महज खानापूर्ति करने के बाद काम छोड़कर फरार हो गये। इस हाईवे से नेता और मंत्री नहीं गुजरे हो ऐसा हो ही नहीं सकता। लेकिन आज तक किसी की नजर ना इसकी बदहाल स्थिति पर गयी और ना ही उन्होंने आज तक इस दिशा में कोई काम किया। 


इस हाईवे की जर्जर तस्वीर बदलने के बारे में ही शायद किसी ने सोचा होगा। यही सोचा होता तो आज यह हालत नहीं होती। स्थानीय BJP विधायक अरुण शंकर प्रसाद ने सदन में तीन बार अलग-अलग सत्रों में सवाल उठाये लेकिन NH के अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंगा। अभी तो बारिश का मौसम बाकी है। बारिश में यहां की हालत और खराब हो जाती है। बरसात में पैदा होने वाली स्थिति के बारे में सोचकर अभी से ही इलाके के लोग परेशान हैं। 


बारिश के दौरान सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर जाता है। अधिक पानी रहने के कारण घरों में भी पानी घुस जाता है। पानी कम होने के बाद कीचड़ और धूल की समस्या बन जाती है। इसका असर यहां के व्यवसाय पर भी पड़ता है। विभागीय मंत्री से जब इस संंबंध में पूछा गया तब उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही जांच टीम का गठन किया गया। अधिकारी पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। संबंधित ठेकेदार पर भी कार्रवाई की जा रही है। ऐसे में अब देखना यह होगा कि इस नेशनल हाईवे का कायाकल्प कब तक हो पाता है। इस सड़क का ड्रोन वीडियो इनदिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उम्मीद जतायी जा रही है कि शायद इस वीडियो को देखने के बाद ही इसकी तस्वीर बदले।  






टैग्स