ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

मधुबनी में दर्दनाक हादसा: नहर में डूबने से 3 बच्चियों की मौत, PHC की कुव्यवस्था पर लोगों ने किया हंगामा

मधुबनी के रहिका थाना क्षेत्र में नहर में डूबने से तीन बच्चियों की मौत हो गई। स्थानीय PHC में ऑक्सीजन की कमी के चलते आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम किया। प्रशासन ने मुआवजा दिया और जांच के आदेश दिए।

Bihar
परिजनों में मचा कोहराम
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MADHUBANI: इस वक्त की बड़ी खबर मधुबनी से आ रही है, जहां नहर में डूबने से तीन बच्चियों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जमकर बवाल काटा। लोगों का कहना है कि जिला मुख्यालय से सटे PHC में सुविधाओं का घोर अभाव रहने के कारण ऑक्सीजन उपलब्ध नहीं हो सका। जिस कारण तीन बच्चियों की मौत हो गई ।


घटना रहिका थाना क्षेत्र  चौक के निकट की है। बताया जाता है कि शुक्रवार की दोपहर में एक महिला सहित चार बच्चियां नहर के पास शौच के लिए गई थी, तभी पैर फिसला और चीख पुकार मच गयी। इस दौरान नहर में डूबी 4 बच्चियों और महिला को ग्रामीणों ने पानी से निकाला और पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां तीन बच्चियों की मौत हो गयी जबकि अन्य दो की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने मधुबनी रेफर कर दिया। 


इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जमकर बवाल काटा। लोगों का कहना है कि जिला मुख्यालय से सटे PHC में सुविधाओं का घोर अभाव रहने के कारण ऑक्सीजन उपलब्ध नहीं हो सका। जिस कारण तीन बच्चियों की मौत हो गई । आक्रोशित लोगों ने रहिका इंसाफ चौक और रहिका प्रखंड चौक को घंटों जामकर दिया। सूचना पर रहिका पहुंचे सदर SDM चंदन कुमार झा ,सदर DSP अमित कुमार ने मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रुपए मुआवजा राशि का चेक प्रदान किया। 


मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर हॉस्पिटल भेजा। मृतका की पहचान रहिका इंसाफ चौक निवासी मोहम्मद इसराइल की 13 वर्षीय पुत्री रानी परवीन, मोहम्मद मुस्ताक की 12 वर्षीय पुत्री नाफिया खातून और अब्दुल नदब की 13 वर्षीय पुत्री आसमान परवीन के रूप में हुई है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। तीनों मृतका एक ही मोहल्ले की रहने वाली थी। इस घटना के बाद मुहल्ले में मातमी सन्नााटा पसरा हुआ है। रहिका PHC में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। इसे लेकर सदर SDM ने दो सदस्यीय टीम का गठन कर जांच का आदेश दिये हैं। मधुबनी के रहिका, औंसी, नगर थाना और अरेर  थाना की पुलिस घटनास्थल और पीएचसी पर कैंप कर रही है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

मधुबनी से कुमार गौरव की रिपोर्ट