ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

मधुबनी में महादलित बच्चे की अपहरण के बाद हत्या, 25 लाख फिरौती नहीं देने पर बेरहमी से मारकर फेंका

मधुबनी में दलित बच्चे की अपहरण के बाद हत्या, 25 लाख की फिरौती न देने पर अपराधियों ने कर दी निर्मम हत्या। शव खेत से बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार।

बिहार
परिजनों के बीच मचा कोहराम
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHUBANI: बिहार के मधुबनी जिले से बड़ी खबर आ रही है, जहां अररिया संग्राम के पीपरोलिया गांव में एक दलित बच्चे की हत्या कर दी गई है। हत्या का मुख्य आरोपी फरार हो गया है। जबकि दो अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बच्चे की हत्या कर शव को फेंक दिया गया था। शव के मिलने से परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि 13 अक्टूबर को बच्चे का अपहरण हुआ था। जिसके बाद परिजनों से 25 लाख की फिरौती मांगी गई थी। फिरौती नहीं देने पर चौकीदार के अगवा बेटे की हत्या कर दी गई। पैसा नहीं देने पर बच्चे की हत्या कर शव को फेंक दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार चौकीदार शिबू चौपाल के बेटे को अगवा कर हत्या की गई है। 


महादलित बच्चे का कटा हुआ शव खेत से बरामद किया गया है। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। मौके पर पहुंची पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन मे जुटी है। वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन पुलिस से मामले की जांच की मांग कर रहे हैं।

टैग्स