ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

इंडियन और नेपाली करेंसी के साथ प्रतिबंधित नशीली दवाइयां बरामद, नशेड़ियों तक दवा पहुंचाने की थी तैयारी

madhubani news: इंडियन और नेपाली करेंसी के साथ प्रतिबंधित नशीली दवाइयां मधुबनी में बरामद किया गया है। इन नशीली दवाईयों को नशेड़ियों तक पहुंचाने की तैयारी थी। इलाके में प्रतिबंधित न

BIHAR POLICE
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

madhubani news: इंडियन और नेपाली करेंसी के साथ प्रतिबंधित नशीली दवाइयां मधुबनी में बरामद किया गया है। इन नशीली दवाईयों को नशेड़ियों तक पहुंचाने की तैयारी थी। इलाके में प्रतिबंधित नशीली दवा की बिक्री हो रही थी।  ड्रग्स इंस्पेक्टर और एसएसबी ने लोकल पुलिस की मदद से छापेमारी की और भारी मात्रा में कोडीनयुक्त प्रतिबंधित नशीली दवाइयों के साथ  इंडियन करेंसी 4,95,985 रूपए, नेपाली करेंसी 1,09,910 रूपए नगद व 27 स्मार्ट फोन एक व्यक्ति के पास से बरामद किया।


ललमनियां थाना क्षेत्र के घोरमोहना निवासी उदयशंकर राम के आवास पर मंगलवार बाद दोपहर ड्रग्स इंस्पेक्टर निशि टोपनो और लौकहा ए समवाय के एसएसबी जवानों ने ललमनियां पुलिस की सहयोग से संयुक्त रूप से छापेमारी किया। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी जहां छापेमारी के दौरान ना केवल भारी मात्रा में कोडीन युक्त प्रतिबंधित नशीली दवाओं को जप्त किया गया।


 इंडियन करेंसी 4 लाख 95 हजार 9 सौ 85 रूपए तथा नेपाली करेंसी  1 लाख 9 हजार 9 सौ 10 रूपए नगद, 27 स्मार्टफोन बरामद किया गया है वही एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई के बाद ललमनियां थाना क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है। क्योंकि अधिकांश नशेड़ियों को नशीली दवाएं सप्लाई किया जाता था जिसके परिणामस्वरूप लोग इसका सेवन‌ करते थे और अधिकांश सड़क दुघर्टना को न्यौता देते थे। खबर प्रेषण तक कोडीन युक्त प्रतिबंधित नशीली दवाओं का एसएसबी के द्वारा सीजर्स बनाया जा रहा था। 

इंडियन और नेपाली करेंसी के साथ प्रतिबंधित नशीली दवाइयां बरामद, नशेड़ियों तक दवा पहुंचाने की थी तैयारी

कुमार गौरव की रिपोर्ट