ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

छठ को लेकर भारत-नेपाल बॉर्डर पर भी बढ़ी चौकसी, जारी ही ज्वाइंट पेट्रोलिंग

MADHUBANI : छठ महापर्व को लेकर भारत-नेपाल बॉर्डर पर खास चौकसी बरती जा रही है। बॉर्डर पर तैनात एसएसबी अलर्ट है। बॉर्डर पार करके आने-जाने वाले दोनों देशों के नागरिकों की एसएसबी की ओर

छठ को लेकर भारत-नेपाल बॉर्डर पर भी बढ़ी चौकसी, जारी ही ज्वाइंट पेट्रोलिंग
Editor
2 मिनट

MADHUBANI : छठ महापर्व को लेकर भारत-नेपाल बॉर्डर पर खास चौकसी बरती जा रही है। बॉर्डर पर तैनात एसएसबी अलर्ट है। बॉर्डर पार करके आने-जाने वाले दोनों देशों के नागरिकों की एसएसबी की ओर से बारिकी से जांच-पड़ताल की जा रही है। नेपाली ईपीएफ के साथ भी जॉइंट पेट्रोलिंग जारी है। छठ पर्व में पड़े पैमाने पर दोनों देशों के नागरिक अपने अपने कार्य से एक दूसरे के देश असामाजिक तत्व घुसपैठ नहीं कर सकें, इसको लेकर एसएसबी मस्तैदी के साथ बार्डर पर गश्त कर आने जाने वालों की जांच-पड़ताल कर रही है।


भारत और नेपाल सीमा पर खुले बॉर्डर की सुरक्षा एसएसबी के लिए एक चुनौती है। बता दें कि भारत-नेपाल का बॉर्डर मधुबनी के अंतर्गत करीब 66.5 किमी पड़ता है। दोनों देशों के नागरिको का आना-जाना लगा रहता है। खुले बॉर्डर होने के कारण गांजा, अफीम, चरस, हीरोइन, गोला, शराब, बंदुक और अन्य प्रतिबंधित चीजों की आवाजाही का खतरा बना रहता है। एसएसबी पूर्व में कई बार गांजा और अन्य मादक पदार्थ जब्त कर चकी है। बॉर्डर से असामाजिक तत्वों को भी जवानों ने गिरफ्तार किया है।


एसएसबी के दो बीओपी के बीच तीन किमी का फासला होता है। बॉर्डर से होकर कई ऐसे रास्ते हैं जिनसे होकर दोनों देशों के नागरिक आसानी से बॉर्डर पार कर जाते हैं। एसएसबी के जवान 24 घंटे दो बीओपी के बीच मुस्तैदी के साथ गश्त करते हैं। एसएसबी कुहासे वाली रात में नाइट विजन यंत्र का उपयोग गश्त के दौरान करती है ताकि कुहासे वाली रात में भी थोड़ी दूर की चीज दिखाई दे सूचना तंत्र को और मजबूत कर एसएसबी बॉर्डर पर हर गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए हुए है।

टैग्स