ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 2 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 20 हजार जवान तैनात✦Bihar Weather: 18 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं✦बिहार के वैज्ञानिकों ने किया कमाल: चूहों पर कैंसर का इलाज सफल, इंसानों का इलाज भी होगा संभव?✦गंगा में अतिक्रमण को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बिहार को 12 हफ्ते की मोहलत; यूपी समेत कई राज्यों को निर्देश✦दोस्तों संग पार्टी करने गए युवक की हत्या, गमछे से गला घोंटकर ले ली जान; दो आरोपी गिरफ्तार✦Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 2 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 20 हजार जवान तैनात✦Bihar Weather: 18 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं✦बिहार के वैज्ञानिकों ने किया कमाल: चूहों पर कैंसर का इलाज सफल, इंसानों का इलाज भी होगा संभव?✦गंगा में अतिक्रमण को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बिहार को 12 हफ्ते की मोहलत; यूपी समेत कई राज्यों को निर्देश✦दोस्तों संग पार्टी करने गए युवक की हत्या, गमछे से गला घोंटकर ले ली जान; दो आरोपी गिरफ्तार

मधुबनी में तस्कर चाची के 11 ठिकाने सील, NIA समेत कई एजेंसियों की संयुक्त कार्रवाई

भारत-नेपाल सीमा से सटे दुहबी बाजार में NIA समेत कई जांच एजेंसियों ने तस्कर सिंडिकेट से जुड़े भरत महासेठ और हीरा महासेठ उर्फ चाची के 11 ठिकानों को सील किया। न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई की गई।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHUBANI: भारत-नेपाल सीमा से सटे दुहबी बाजार में तस्कर सिंडिकेट से जुड़े भरत महासेठ और हीरा महासेठ उर्फ चाची के 11 ठिकानों को सील कर दिया गया। गुरुवार को दो दर्जन से अधिक वाहनों के साथ पुलिस बल और विभिन्न जांच एजेंसियों की टीम के पहुंचते ही बाजार में हड़कंप मच गया।


एनआईए की गठित टीम के नेतृत्व में अधिकारियों ने सभी चिह्नित ठिकानों की बारीकी से जांच और तलाशी ली। हालांकि, कार्रवाई के दौरान किसी अवैध सामान की बरामदगी की सूचना नहीं है। न्यायालय के आदेश के बाद भरत महासेठ की मुख्य किराना दुकान और गोदाम को भी सील कर दिया गया।


कार्रवाई के दौरान मजिस्ट्रेट के रूप में थानाध्यक्ष, बीडीओ, सीओ समेत कई स्थानीय अधिकारी मौजूद रहे। मौके पर मधुबनी ग्रामीण एसपी शिवम धाकड़, जयनगर डीएसपी सदानंद कुमार, थानाध्यक्ष कार्तिक भगत, बीडीओ अनिल कुमार और सीओ विकास कुमार सहित फुलपरास, पंडौल और जयनगर थानों के पुलिस पदाधिकारी व जवान तैनात रहे। एसएसबी के जवान भी कार्रवाई में शामिल रहे।


बताया गया कि दो अगस्त को दुहबी बाजार में भरत महासेठ को कथित तौर पर जाली नोट के साथ गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद 15 सितंबर को एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हीरा महासेठ उर्फ चाची को चरस मामले में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के अनुसार, चाची के खिलाफ अन्य मामले भी दर्ज हैं।

मधुबनी से कुमार गौरव की रिपोर्ट