ब्रेकिंग
2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप

दरभंगा एयरपोर्ट ने फिर बनाया रिकॉर्ड, जुलाई में 10 लाख से अधिक यात्रियों ने भरी उड़ान

DARBHANGA : दरभंगा एयरपोर्ट का जब से निर्माण हुआ है, तब से ही यह नया-नया रिकॉर्ड बना रहा है. अब उड़ान योजना के तहत दरभंगा एयरपोर्ट भारत के सफलतम एयरपोर्ट में शामिल हो गया है. प

दरभंगा एयरपोर्ट ने फिर बनाया रिकॉर्ड, जुलाई में 10 लाख से अधिक यात्रियों ने भरी उड़ान
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DARBHANGA : दरभंगा एयरपोर्ट का जब से निर्माण हुआ है, तब से ही यह नया-नया रिकॉर्ड बना रहा है. अब उड़ान योजना के तहत दरभंगा एयरपोर्ट भारत के सफलतम एयरपोर्ट में शामिल हो गया है. पिछले 6 महीने में दरभंगा एयरपोर्ट से यात्रा करने वालों की संख्या 10 लाख के पार चली गई है. वहीं, 20 महीने  में 6899 विमानों ने उड़ान भरी है. फ्लाइट के मामले में दरभंगा हवाई अड्डा 95 प्रतिशत से अधिक पैसेंजर लोड फैक्टर के साथ क्षेत्रीय हब बनकर उभरा है.


दरअसल, सांसद गोपाल ठाकुर ने लोकसभा में उड़ान योजना के तहत संचालित दरभंगा एयरपोर्ट की उपलब्धि और वहां उपलब्ध सुविधाओं के बारे में सरकार से जानकारी मांगी थी. इस प्रशन के जवाब में नागर विमानन राज्यमंत्री डॉ विजय कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्रीय संपर्क योजना (आरसीएस) के तहत दरभंगा एयरपोर्ट सबसे सफलतम एयरपोर्ट में शामिल हो गया है. 120 करोड़ की लागत से एयरपोर्ट का विकास किया गया है. बिहार सरकार से टर्मिनल भवन के निर्माण, कार पार्किंग, कार्यालयों आदि की निर्माण के लिए 78 एकड़ भूमि आवंटित किये जाने की प्रतीक्षा की जा रही है.


बता दें कि 8 नवंबर 2020 में दरभंगा एयरपोर्ट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था. जिसके बाद से ही यह एयरपोर्ट रिकॉर्ड बना रहा है. महज चार महीने में यहां से यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या एक लाख को पार कर गयी थी. उद्घाटन के चार माह में लगभग 650 उड़ानों से करीब 1.10 लाख लोगों ने दरभंगा एयरपोर्ट से आवागमन किया. इस प्रकार दरभंगा हवाई अड्डा, केंद्र की क्षेत्रीय संपर्क योजना आरसीएस उड़ान के तहत सफलतम एयरपोर्ट साबित हो रहा है

टैग्स