ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

Bihar Police : बाइक चेकिंग के दौरान युवक की पिटाई करना पुलिसकर्मियों को पड़ा महंगा, SHO समेत 5 लोग हुए सस्पेंड

Bihar Police : बिहार में पुलिसकर्मियों को वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक को पीटना काफी महंगा पड़ गया है। अब इस मामले में मधुबनी के SP ने बड़ा एक्शन लिया है। इस मामले में मधुबनी एसपी ने एक्शन लेते हुए 5 लोगों को सस्पेंड कर दिया है।

Bihar Police
Bihar Police
© GOOGLE
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar Police : बिहार में पुलिसकर्मियों को वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक को पीटना काफी महंगा पड़ गया है। अब इस मामले में मधुबनी के SP ने बड़ा एक्शन लिया है। इस मामले में मधुबनी एसपी ने एक्शन लेते हुए एक थानादार, एक ASI,एक हवलदार एक सिपाही और दो चौकीदार को सस्पेंड कर दिया है। अब इसको लेकर पुलिस महकमे में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। 


दरअसल, बीते 30.01.2025 को बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के कटैया गांव निवासी  मो0 फिरोज, पिता-मो0 युनुस, ने बेनीपट्टी थाना के विरूद्व मोटरसाईकिल चेकिंग के दौरान मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया था। इस  मामले को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों के साथ मो0 फिरोज दिनांक-01.02.2025 को एसपी से मुलाकात कर मामले की जानकारी उन्हें दी। मधुबनी के SP योगेंद्र कुमार ने बेनीपट्टी थाना थानेदार सह प्रशिक्षु DSP गौरव गुप्ता को हटा दिया है। इसी के साथ ही निलंबन की बड़ी कार्रवाई करते हुए थाने में तैनात एक एएसआई मुकेश कुमार,हवलदार रणजीत कुमार, सिपाही बिक्रम कुमार ,चौकीदार सुरदीप मंडल,चौकीदार सुरेश पासवान को निलंबित कर दिया है । 


बताया जा रहा है किइस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने पुरे घटनाक्रम की जांच करवाई। इसको लेकर सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की गई और उसके बाद सभी जांच मुख्यालय डीएसपी रश्मि ने SP योगेंद्र कुमार को समर्पित किया। जिसके बाद प्रथम दृष्टया में 1.स0अ0नि0 मुकेश कुमार, 2. हवलदार रंजीत, 3. सिपाही-557 विक्रम कुमार, 4. चौकीदार सुरेश पासवान एवं 5.चौकीदार सुरदीप मंडल बेनीपट्टी थाना को दोषी पाते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और पुलिस केन्द्र, मधुबनी में योगदान करने का निर्देश गया है। इसके अलावा  परि0 पुलिस उपाधीक्षक, गौरव गुप्ता को थानाध्यक्ष, बेनीपट्टी थाना से स्थानांतरित करते हुए पुलिस कार्यालय,मधुबनी में योगदान देने का आदेश दिया गया है।           


इधर, इस मामले को लेकर राजनीतिक रंग भी दिया जाने लगा है। इसकी वजह यह है कि बिहार के नेता विपक्ष तेजस्वी यादव आज बेनीपट्टी के कटैया गांव आएंगे और पिटाई से घायल मोहम्मद फिरोज से मिलेंगे। इसको लेकर बड़ी संख्या में जिले भर के राजद नेता बेनीपट्टी के कटैया गांव में इकट्ठा होने लगे हैं । वहीं पुलिस ने सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए हैं ।