ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Bihar News : प्रदेश में अब सब्जी व्यवसायी भी नहीं हैं सुरक्षित, दिनदहाड़े इतने लाख लूटकर बदमाश फरार

Bihar News : प्रदेश में अपराधियों के हौसले को तोड़ने के लिए पुलिस को अब और भी सख्ती दिखाने की जरुरत है, अब ना तो सब्जी बेचने वाले सुरक्षित हैं और ना ही बैंक स्टाफ

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News : मधुबनी जिले के लौकहा थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक सनसनीखेज छिनतई की घटना ने इलाके में दहशत फैला दी। जोखी गांव के पास SH-51 सड़क पर चूड़ा मिल के सामने दो बाइकों पर सवार चार अज्ञात बदमाशों ने सब्जी व्यवसायी पवन कुमार से 1 लाख 20 हजार रुपये नगद छीन लिए। यह वारदात दिनदहाड़े हुई, जिसके बाद आसपास के लोगों में आक्रोश और डर का माहौल है। 


जानकारी के मुताबिक़ पीड़ित पवन कुमार, लौकहा के सब्जी व्यवसायी व गणेश साह के बेटे, खुटौना से लौकहा की ओर बाइक से जा रहे थे। करीब 2 बजे हेलमेट से चेहरा ढंके चार बदमाशों ने उनकी बाइक को जबरन रोका। हथियारों से डराकर बदमाशों ने रुपये से भरा बैग छीना और खुटौना की ओर भाग निकले। पवन ने बताया, "मैं कुछ समझ पाता, इससे पहले ही उन्होंने मुझे धमकाया और बैग लेकर फरार हो गए।"  


घटना की सूचना मिलते ही लौकहा थानाध्यक्ष शंकर शरण दास मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया, "पीड़ित ने आवेदन दिया है। हम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं। अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।" लौकहा, खुटौना, बलमनिया सहित कई थानों की पुलिस ने इस मामले में छापेमारी शुरू कर दी है।


इस घटना ने स्थानीय व्यवसायियों में खौफ पैदा कर दिया है। लौकहा और खुटौना क्षेत्र में हाल के दिनों में अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं, जिससे लोग काफी चिंतित हैं। जोखी गांव के पास हुई इस छिनतई ने पुलिस की सक्रियता पर भी सवाल उठाए हैं।  


ज्ञात हो कि मधुबनी में अपराध का ग्राफ आजकल ऊपर जा रहा है। स्थानीय लोग बताते हैं कि सड़कों पर बेखौफ बदमाशों का आतंक बढ़ता ही जा रहा। पुलिस का दावा है कि स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन इस घटना ने उनकी तैयारियों की पोल खोल दी है। फिलहाल, जांच जारी है और लोग अपराधियों की गिरफ्तारी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 


मधुबनी से कुमार गौरव की रिपोर्ट