ब्रेकिंग
‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव

Bihar News: हर्ष फायरिंग में युवक की मौत से बवाल, शादी की खुशियां हुई मातम में तब्दील

Bihar News: मधुबनी के महपतिया गांव में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में 18 वर्षीय इफ्तेखार कौशर की गोली लगने से मौत। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा, जांच जारी।

Bihar News
घटनास्थल की तस्वीर
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: मधुबनी से सनसनीखेज खबर आ रही है, जहां भेजा थाना क्षेत्र के महपतिया गांव में एक शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में 18 वर्षीय युवक इफ्तेखार कौशर की गोली लगने से मौत हो गई है। घटना से समारोह में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी है।


यह घटना शुक्रवार शाम करीब 5:00 बजे मधुबनी जिले के भेजा थाना क्षेत्र के कोसी दियारा स्थित महपतिया गांव में हुई है। महपतिया गांव के वार्ड 4 निवासी मो. नेहाल की पुत्री की शादी दरभंगा जिले के सकतपुर थाना क्षेत्र के पोखरभिंडा गांव के एक व्यक्ति के साथ हो रही थी। निकाह की रस्म पूरी होने के बाद अचानक हर्ष फायरिंग शुरू हुई। इस दौरान एक बंदूक से निकली गोली महपतिया गांव निवासी मो. मसीउल्लाह के 18 वर्षीय पुत्र इफ्तेखार कौशर उर्फ लाला के सिर को चीरती हुई निकल गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


इस घटना के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई और बारात में शामिल लोग इधर-उधर भागने लगे। सूचना मिलते ही झंझारपुर DSP सुबोध कुमार सिंहा, सर्कल इंस्पेक्टर बी.के. बृजेश, भेजा थानाध्यक्ष सूरज कुमार, अपर थानाध्यक्ष वशिष्ठ कापर, SI उमेश पांडेय और ASI राजकुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।


DSP सुबोध कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस हर्ष फायरिंग करने वाले व्यक्ति की तलाश और घटना के कारणों की गहन जांच कर रही है। इस घटना से गांव में सनसनी और शोक का माहौल है।


रिपोर्टर: कुमार गौरव, मधुबनी