ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस कर रही जांच

MADHUBANI : बिहार में अपराधियों का हौसला काफी बुलंद है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की जान जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मधुबनी से निकल कर सामने आ रहा है। जहां जिला के जयन

बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी !  दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस कर रही जांच
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MADHUBANI : बिहार में अपराधियों का हौसला काफी बुलंद है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की जान जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मधुबनी से निकल कर सामने आ रहा है। जहां जिला के जयनगर थाना क्षेत्र के दुल्लीपट्टी – छपरारी सड़क मार्ग में सुनसान जगह पर एक युवक की शनिवार को दिन दहाड़े अज्ञात अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान खजौली थाना क्षेत्र के हाट समीप वार्ड दो निवासी राम लखन साफी के रुप में की गई है। 


दरअसल, जयनगर थाना क्षेत्र के दुल्लीपट्टी – छपरारी सड़क मार्ग में सुनसान जगह पर एक युवक की शनिवार को दिन दहाड़े अज्ञात अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान खजौली थाना क्षेत्र के हाट समीप वार्ड दो निवासी राम लखन साफी के रुप में की गई है। इस संबंध में मृतक की पत्नी ने जयनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। 


बताया जा रहा है कि युवक की हत्या प्रेम प्रसंग में की गई है।  पुलिस प्रथम दृष्टया इसे अवैध प्रेम प्रसंग मान कर हीं जांच कर रही है।जानकारी के अनुसार राम लखन साफी गुजरात में काम करता है। तीन चार दिन पहले ही वह गांव आया था। शनिवार को दिन में करीब दस बजे वह घरेलू सामान का लिस्ट बना कर घर से यह कह कर निकला कि खजौली बाजार से सामान खरीदारी करने जा रहा है।


लेकिन, वह जयनगर क्षेत्र के हरुसबार निवासी अपनी कथित प्रेमिका के साथ स्कूटी से जयनगर के लिए निकल गया। जब वह दुल्लीपट्टी- छपरारी के बीच में पहुंचा तो सुनसान जगह पर अज्ञात अपराधियो ने उसको गोली मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने भेज दिया। इधर, मृतक के परिजन के बयान के आधार पर पुलिस ने हरसुबार निवासी कथित प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है।